मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ हंगामा, कई पुलिसकर्मी हुए घायल

सीतामढ़ी : मूर्ति विसर्जन के दौरान जमकर हंगामा हुआ, इस दौरान मामले को शांत कराने पहुंची कई पुलिस कर्मी भी घायल हो गए. मामला ज़िले के नानपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव की है. जहां मूर्ति विसर्जन को लेकर बड़ी संख्या निकली जुलूस के दौरान हंगामा हो गया. मौके उपस्थित पुलिस ने रोकने और समझाने का प्रयास किया.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इसी बात को लेकर पुलिस और जुलूस में शामिल लोगों के बीच झड़प हो गया. लोग उग्र रूप धारण कर पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. वहीं भिड़न्त में चार पुलिस कर्मी घायल हो गए. घायलों में एक महिला पुलिस भी शामिल है.

सभी घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए नानपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रहा है. घायलों में एसआई विजय कुमार राम, संतोष सिंह, महिला कांस्टेबल रेणु कुमारी, चौकीदार राजेश कुमार यादव शामिल हैं. घटना की सूचना मिलते ही नानपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी, पुपरी एसडीपीओ, स्थानीय अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गई है. वहीं मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट : अमर नाथ सहगल

औरंगाबाद में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो छात्रों की मौत

Jharkhand SIR 2026: झारखंड में मतदाता सूची के 35.28 लाख मामले...

 झारखंड में SIR 2026 के तहत नो मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के 35.28 लाख मामले लंबित हैं। लोहरदगा में सबसे बेहतर प्रगति, कई जिलों...

Bihar Jivika Special Self Help Groups: बिहार में वृद्धजनों और दिव्यांगों...

Bihar Jivika Special Self Help Groups: बिहार में वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन सोसाइटी...

Giridih Court Proclamation Order: हत्या मामले में आरोपी आशीष मंडल के...

Giridih Court Proclamation Order: हत्या के एक मामले में गिरिडीह जिला व्यवहार न्यायालय ने आरोपी आशीष मंडल के खिलाफ इस्तेहार जारी किया है। प्रथम...