Advertisement
Advertisement

अंशुल अविजित ने BJP सरकार पर साधा निशाना, कहा ‘पटना ऐसे लोगों के हाथ में है गिरवी जिसने कभी…’

पटना: पटना साहिब के कांग्रेस प्रत्याशी अंशुल अविजित ने प्रेस कांफ्रेंस किया। प्रेस कांफ्रेंस दौरान अंशुल अविजित ने पटना में विकास करने का दावा किया और कहा कि पटना में जो अंधकार है हम उस अंधकार को खत्म करेंगे और पटना में उजाला फैलाएंगे। पटना साहिब के वर्तमान सांसद रविशंकर प्रसाद पर तंज कसते हुए कहा कि वे जीत कर जाने के बाद कभी भी लोगों के बीच नहीं जाते है। वे अपने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात तक नहीं करते है।

अंशुल ने कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो हम अपने मेनिफेस्टो पर काम करेंगे और देश को विकास के राह पर आगे बढ़ाएंगे। आज पटना ऐसे लोगों के हाथों में गिरवी की तरह है जिसने कभी पटना के बारे में सोचा ही नहीं। उन्होंने सवाल किया कि पटना विश्वविद्यालय को अब तक सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा क्यों नहीं मिला। वे लोग बस बड़ी बातें करते हैं लेकिन आज तक पटना के लोगों के लिए कुछ किया नहीं।

आज देश में महंगाई लोगों के कमर तोड़ रही है, बेरोजगारी चरम पर है। लोगो के पास रोजगार है नहीं और खाने पीने की चीजें महंगी होती जा रही है। उन्होंने इंडिया गठबंधन की जीत का दावा किया और कहा कि चार जून को सब साफ हो जायेगा कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि पटना साहिब क्षेत्र से अगर मैं जीत कर जाता हूं तो शहर के मुख्य समस्याएं चाहे वह नाली हो या रोड या फिर पीने के पानी का सब ठीक करेंगे।

अंशुल अविजित ने प्रधानमंत्री के बार बार बिहार दौरा को लेकर तंज कसा और कहा कि वह परेशान हैं इसलिए बार बार बिहार आ रहे हैं। वे लोग अपनी हार की वजह से हताश हैं। पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद की और देश से प्रधानमंत्री मोदी की विदाई तय है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

CHIRAG ने किया बड़ा दावा, 6 चरण में हम जीत चुके हैं 350+

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

BJP BJP BJP BJP

BJP

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 7 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...