17 साल बाद झारखंड पात्रता परीक्षा के आयोजन की तैयारी

रांची:  राज्य में 17 साल बाद झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट) झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने जा रही है। जेट के आयोजन को लेकर जेपीएससी द्वारा हाई लेवल कमेटी (स्टेयरिंग कमेटी) आयोग अध्यक्ष की अध्यक्षता में गठित की गई है। कमेटी की बैठक में  सदस्यों ने सुझाव दिया कि विषय वार आरक्षण की स्थिति क्लियर नहीं है।

एनटीए के साथ मीटिंग कर आरक्षण से संबंधित दिए गए सुझावों को क्लियर करने के साथ आवेदन आमंत्रित करने का रास्ता साफ हो जाएगा।

बताते चलें कि स्टेयरिंग कमेटी में रांची यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. अजीत कुमार सिन्हा, डीएसपीएमयू के वीसी प्रो. तपन कुमार शांडिल्य, आरयू के प्रोफेसर डॉ. कुनिल कांदिर समेत अन्य सदस्य हैं।

बताते चलें कि राज्य में पहली बार झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2007 में झारखंड पात्रता परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके बाद दूसरी बार परीक्षा आयोजित होने जा रही है।

Samrat Chaudhary Cleanliness Campaign: ‘सेवा मेरा योगदान’ के साथ स्वच्छ बिहार...

Samrat Chaudhary Cleanliness Campaign, पटना: बिहार में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Panapur Flood Relief: सारण के पानापुर में हेलीकॉप्टर से राशन एयर...

Panapur Flood Relief, सारण: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने हवाई मार्ग से राशन उपलब्ध कराने की...

Bokaro Illegal Truck Parking: बोकारो में ट्रक चालकों के लिए नए...

Bokaro Illegal Truck Parking, बोकारो: शहर और औद्योगिक क्षेत्रों में मुख्य सड़कों पर भारी वाहनों की अनधिकृत पार्किंग रोकने के लिए जिला परिवहन विभाग...