पटना: लोकसभा चुनाव अब अंतिम दौर में है और एक जून को मतदान होना है। इस बीच एनडीए और जदयू लालू परिवार और राजद के ऊपर जमकर हमलावर है। इस बीच जदयू ने लालू यादव पर एक बार फिर परिवारवाद को लेकर हमला किया है। जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने लालू यादव पर परिवारवाद को लेकर हमला किया और कहा कि जब परिवारवाद पर हमला होता है तो लालू जी को राजनीतिक मिर्ची लग जाती है।
रोहिणी आचार्य के लिए आप स्वस्थ हो जाते हैं, मीसा भारती के लिए आप 43-44 डिग्री के तापमान में भी आप प्रचार में जाने के लिए तैयार हैं। आपका हाल में ही किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है लेकिन संपत्ति और परिवारवाद का मोह है। आपने मीसा भारती के नाम पर भी काफी संपत्ति अर्जित की है। लेकिन आपके उम्मीदवार की राजनैतिक हैसियत नहीं है कि रामकृपाल यादव को हरा दे।
स्वाभाविक है कि आप अपने उम्मीदवार को अपनी ताकत देना चाहते हैं, लेकिन आप 2005 से सबसे निचले पायदान पर हैं। जनता आपको जब देखती है तो अहसास करती है कि फिर से पालीगंज से लेकर बिक्रम के इलाके में नरसंहार, सामाजिक तनाव का दौर शुरू हो जाएगा। इसलिए लालू जी कितना भी दौरा कीजिये लेकिन जीत रामकृपाल यादव की होगी।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
छपरा में एक साथ 20 छात्राएं हुई बीमार, डॉक्टर ने कहा ‘हीट स्ट्रोक’ का हुई शिकार
JDU JDU JDU
JDU
Highlights


