Advertisement
Advertisement

पूर्व से निर्मित सर्व धर्मस्थल (मंदिर) का किया गया पुनर्निर्माण

बगहा : 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बेतिया के द्वारा आज सीमा चौकी मटेरिया में पूर्व से निर्मित सर्व धर्मस्थल (मंदिर) का पुनर्निर्माण वाहिनी के बल कर्मियों के द्वारा किया गया। जिसका उद्घाटन सशस्त्र सीमा बल के क्षेत्रक मुख्यालय के उप-महानिरीक्षक एस सुब्रमण्यम, कोजा राम लोमरोड़ के कमांडेंट नंदन सिंह मेहरा, डॉ. गौरव झा, सुजीत कुमार, दिवाकर पटवारी, तान्वी शुक्ला एवं अन्य स्थानीय गणमान्य की उपस्थिति में किया गया।

सीमा चौकी मटेरिया के मंदिर प्रांगण में सशस्त्र सीमा बल उप-महानिरीक्षक एस सुब्रमण्यम और सभी उपस्थित गणमान्य के द्वारा विधि-विधान के साथ पूजन किया गया। इस मौके पर सीमाचौकी के प्रांगण में भंडारे का आयोजन भी किया गया और सभी आए हुए अतिथियों के बीच महाप्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर स्थानीय जन प्रतिनिधि, ग्रामीण और अन्य संस्था से भारी मात्रा मे लोग उपस्थित हुए। 65वीं वाहिनी के कमांडेंट नंदन सिंह मेहरा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि इस पावन अवसर पर सभी का स्वागत है।

उन्होनें बताया कि यह एक मौका है, जिसमें हम सब एकत्रित हुए हैं। जब हम सेवा सुरक्षा और बंधुत्व के ध्येय वाक्य को सत्य करने के उद्देश्य से कार्य करते हैं और उसमें आप सबकी सहभागिता होती है तो पारस्परिक सहयोग की भावना उत्पन्न होती है। उन्होंने इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित ग्रामीणों एवं अतिथियों का हर्षौउल्लास के साथ बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए धन्यवाद ज्ञपित किया।

सशस्त्र सीमा बल के क्षेत्रक मुख्यालय के उप-महानिरीक्षक एस सुब्रमण्यम के द्वारा संबोधन मे बताया गया कि यह क्षेत्र धार्मिक होने के साथ-साथ अति सुंदर और हर दृष्टिकोण से परिपूर्ण है। इस सीमावर्ती क्षेत्र का विकास भारत सरकार कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किया जा रहा है, उन्ही में से एक वाइब्रेण्ट विलेज कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के माध्यम से सीमावर्ती गांव को चिन्हित कर विकसित किया जा रहा है। इसमें आप सभी का सहयोग अपेक्षित है। आप सभी यहां सम्मिलित होने के लिए आए इसके लिए सभी का अभिवादन और हृदय से आभार है।

यह भी पढ़े : खेसारी लाल यादव ने NDA के पक्ष में किया रोड शो, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 13 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 13 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

RK Sinha Shraddha Karma: आरके सिन्हा के श्राद्धकर्म में पहुंचे मुख्यमंत्री...

RK Sinha Shraddha Karma, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को जनसंघ एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय डॉ. रविन्द्र किशोर...

Reliance RCPL Bihar Investment: बिहार में 100 एकड़ पर बनेगा रिलायंस...

Reliance RCPL Bihar Investment, पटना: बिहार के औद्योगिक विकास को बड़ी मजबूती मिलने जा रही है। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) राज्य में करीब...