केजरीवाल सरकार की मंत्री आतिशी मार्लेना की बढ़ीं मुश्किलें, इस मामले में कोर्ट ने भेजा समन

दिल्ली. मानहानि मामले में दिल्ली की केजरीवाल सरकार की मंत्री आतिशी मार्लेना की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। दरअसल, दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बीजेपी पर आम आदमी पार्टी के विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाने के लिए दिल्ली बीजेपी मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर द्वारा दायर मानहानि मामले में आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना को तलब किया है। कोर्ट ने उन्हें 29 जून को कोर्ट में पेश होने के लिए समन भेजा है।

मंत्री आतिशी मार्लेना पर मानहानि का केस

इससे पहले अप्रैल में भाजपा ने आतिशी को मानहानि का नोटिस जारी किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आतिशी ने बीजेपी पर आरोप लगाया था कि उन पर पार्टी में शामिल होने या एक महीने के भीतर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तारी का सामना करने के लिए दबाव डाला गया था।

मंत्री आतिशी मार्लेना का दावा

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, आतिशी ने दावा किया था कि ईडी उन्हें और अन्य AAP नेताओं, जैसे कि सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और राघव चड्ढा को गिरफ्तार करने की योजना बना रही थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें धमकी दी गयी था कि अगर उन्होंने भाजपा की मांगों का पालन नहीं किया तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था, ‘मुझसे कहा गया था कि मुझे बीजेपी में शामिल होकर अपना राजनीतिक करियर बढ़ाना चाहिए, नहीं तो ईडी मुझे एक महीने के भीतर गिरफ्तार कर लेगी…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी आम आदमी पार्टी और उसके नेतृत्व को खत्म करना चाहते हैं।’

बता दें कि आप पार्टी समेत विपक्षी दलों ने भाजपा पर ”ऑपरेशन लोटस” का आरोप लगाया है। यह कथित तौर पर केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा वपक्षी पार्टी के नेताओं को लुभाने के लिए एक रणनीति है।

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...