पटना: लोकसभा चुनाव अब अंतिम दौर में है। आखिरी चरण का मतदान एक जून को होना है। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान को लेकर सीपीआई (एमएल) के राष्ट्रीय महसचिव ने इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया और कहा कि अंतिम चरण का मतदान होना है। देश ने निर्णय ले लिया है और मुझे भरोसा है कि इंडिया गठबंधन को शुरुआती बढ़त मिल चुकी है और अब वह निर्णायक बहुमत में तब्दील हो जाएगा।
चार जून से देश में एक नए राजनीति की शुरुआत होगी। दस वर्षों से मोदी जी ने देश को परेशान कर रखा था सभी सरकारी एजेंसियों को परेशान कर रखा था। वहीं ईवीएम पर उठ रहे सवाल को लेकर दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि सवाल तो उठ रहा है, सुप्रीम कोर्ट ने भी सवाल खड़ा किया है। लेकिन देश की जनता जागरूक है, सारे काउंटिंग एजेंट पर भरोसा है काउंटिंग के वक्त मुस्तैद रहेंगे।
तेजस्वी के सीएम के फैसला लेने के बयान पर दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि यह तो नीतीश जी बताएंगे लेकिन यह जरूर कहना चाहेंगे कि वे बिहार के मुख्यमंत्री हैं और उन्हें देश की जनता के आदेश के साथ रहना चाहिए। वहीं एक जून को इंडिया गठबंधन के बैठक में ममता बनर्जी के नहीं जाने के सवाल पर दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि एक जून को कोलकाता में मतदान है इसलिए यह स्वाभाविक है कि वे नहीं आ पाएंगी। प्रधानमंत्री का चेहरा के सवाल पर उन्होंने कहा कि मतदान के बाद प्रधानमंत्री के चेहरा पर चर्चा करेंगे। भाजपा के लोग परेशान हैं कि उनके पास एक मोदी के अलावा और कोई चेहरा नहीं है।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
PATLIPUTRA LOKSABHA: कौन जीतेगा लोगों का भरोसा, रामकृपाल या मीसा
पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट
DEEPANKAR BHATTACHARYA DEEPANKAR BHATTACHARYA DEEPANKAR BHATTACHARYA
DEEPANKAR BHATTACHARYA


















