शर्मसार : पांच लड़कों ने युवती से किया गैंगरेप, मुंह पर स्प्रे कर सुनसान जगह पर बारी-बारी से लूटी इज्जत

औरंगाबाद : बिहार में फिर एक बार गैंगरेप हुआ है. हैवानियत की सारी हदें पार कर औरंगाबाद में गैंग रेप की घटना सामने आई है. 19 वर्षीय युवती से 5 युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. गैंगरेप के बाद पांचों हवस के दरिंदो ने पीड़िता को जान से मारने की फिराक में भी था. लेकिन तभी पुलिस की एंट्री हुई और तीन को गिरफ्तार किया गया, मगर दो अपराधी भाग निकले. घटना औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है.

gangrape mp 22Scope News

युवती चीखती चिल्लाती रही मगर दरिंदों का नहीं पसीजा दिल

जानकारी के अनुसार युवती अपने पड़ोसी के घर जा रही थी, तभी 5 लड़के आये और मुंह पर स्प्रे किया, जिससे युवती बेहोश हो गई. बेहोशी की हालत में हवस के पांचों दरिंदे युवती को सुनसान जगह पर एक कमरे में ले जाकर पांचों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया. युवती चीखती चिल्लाती रही मगर दरिंदों का दिल नहीं पसीजा.

तीन आरोपी गिरफ्तार

हैवानियत भरी इस घटना को अंजाम देने के बाद पांचों उसे हत्या की नीयत से गाड़ी में लेकर जा रहे थे, तभी मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने लड़की को बेसुध अवस्था में देखा और गाड़ी का पीछा कर रुकवाया. लड़की से जब पूछताछ की गई तो पूरा मामला सामने आया. पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं दो आरोपी भागने में कामयाब रहे. पुलिस ने लड़की को महिला थाना पहुंचाया, जहां महिला थाना प्रभारी मेडिकल कराने के लिए लड़की को सदर अस्पताल लेकर गई हैं. मेडिकल टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. इधर आरोपियों से पूछताछ जारी है.

सांसद सुशील कुमार सिंह ने परिजनों को दिलाया न्याय का भरोसा

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर सांसद सुशील कुमार सिंह भी पीड़िता के घर पहुंचे. पीड़िता के परिवार ने सांसद सुशील कुमार सिंह से मिलकर सारी बातों से अवगत कराया और न्याय की मांग की. सांसद ने एसपी कान्तेश कुमार मिश्रा से मोबाइल पर बात की और परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया.

रिपोर्ट : दीनानाथ

वहशी दरिंदे ने हवस नहीं पूरे होने पर लड़की को लगाई आग

Jharkhand Cabinet Meeting: आज होगी कैबिनेट बैठक, चार दर्जन प्रस्तावों पर...

 झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक होगी। करीब 40 दिन बाद होने वाली बैठक में चार दर्जन प्रस्तावों पर...

Jharkhand Sand Mining: NGT की रोक हटने के बाद भी सस्ता...

झारखंड में बालू खनन पर NGT की रोक हटने में नौ दिन बाकी हैं, लेकिन 290 नीलाम घाटों में 266 पर प्रक्रिया अधूरी होने...

Jharkhand Weather Update: लौटते मॉनसून ने बदला मौसम, रांची समेत कई...

 झारखंड में लौटते मॉनसून और साइक्लोनिक ट्रफ के असर से मौसम बदला। रांची, कांके, जमशेदपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई, अगले चार दिन...