चाईबासा: सॉफ्टवेर इंजीनियर युवती से 10 युवकों ने किया गैंगरेप

40 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम से मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आयी है.

यहां एक आदिवासी सॉफ्टवेर इंजीनियर युवती से 8-10 युवकों ने गैंगरेप किया.

घटना के 40 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अब तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पायी है.

पुलिस के हाथ अब तक खाली है. हालांकि पुलिस का कहना है कि

आरोपियों की गिरफ्तारी के पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

police12 22Scope News

दोस्त संग घुमने गई थी युवती

पीड़िता सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और चाईबासा में रहकर अपनी कंपनी के लिए वर्क फ्रॉम होम कर रही है.

घटना गुरुवार शाम करीब 6 बजे की है. चाईबासा के अपने एक दोस्त संग युवती स्कूटी से

घूमने के लिए टेकरा हातु हवाई पट्टी गई थी. जहां 8-10 युवकों ने उसके दोस्त को

डरा-धमका कर भगा दिया और दूर सुनसान झाड़ियों में ले जाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया.

police1 1 22Scope News

सॉफ्टवेर इंजीनियर युवती: आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टेकराहातु के पास स्थित एयरोड्रम के समीप की है.

घटना गुरुवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है.

पीड़िता सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और चाईबासा में रहकर वर्क फ्रॉम होम कर रही है.

जानकारी मिली है कि पीड़िता झींकपानी थाना के किसी गांव की है. वह चाईबासा के अपने एक दोस्त के साथ गुरुवार शाम स्कूटी से घूमने के लिए टेकरा हातु हवाई पट्टी गई थी. जहां 8-10 युवकों ने उसके दोस्त को डरा धमका कर भगा दिया और युवती के साथ दूर सुनसान झाड़ियों में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया. रात को इसकी सूचना जब पुलिस को मिली तो सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलको तथा मुफस्सिल थाना प्रभारी पवन पाठक दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपियों की तलाश में लग गई.

police 2 22Scope News

अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

रात को इसकी सूचना जब पुलिस को मिली तो सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलको और मुफस्सिल थाना प्रभारी पवन पाठक दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपियों की तलाश की गई. जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया है कि शक के आधार पर कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है. 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

सॉफ्टवेर इंजीनियर युवती: तीन साल में 5 हजार बलात्कार की घटनाएं- प्रतुल शाहदेव

घटना पर राज्य में राजनीति गरमा गई है. बीजेपी ने जहां हेमंत सरकार को घेरा वहीं कांग्रेस ने घटना चिंता जताई है. पश्चिमी सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर घटना की जानकारी देंगे. बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि चाईबासा के हाई सिक्योरिटी वाले एयरपोर्ट एरिया में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ 10 लोगों के गैंगरेप की जघन्य घटना ने एक बार फिर से झारखंड को बेटियों की सुरक्षा के मुद्दे पर शर्मसार किया है. हेमंत सरकार के कार्यकाल में 5000 से ज्यादा रेप के मामले हो चुके हैं, लेकिन 1ः से भी बलात्कारियों को स्पीडी ट्रायल के जरिये सजा दिलाई गई है. इस सरकार के कार्यकाल में बेटियां पूरे तरीके से असुरक्षित हो गई हैं. सरकार अविलम्ब बलात्कारियों की गिरफ्तारी के लिए कड़े कदम उठाए और पीड़िता के इलाज के लिए सारे आवश्यक कदम उठाए.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से करूंगी मुलाकात- सांसद गीता

सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर आदिवासी युवती के साथ हुए दुष्कर्म के मामले की कड़े शब्दों में निंदा की है और आरोपियों को गिरफ्तार कर जल्द से जल्द सजा देने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए वह सुबह के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर बात करेंगे ताकि जिले में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जाए और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए.

सॉफ्टवेर इंजीनियर युवती: कांग्रेस ने जताई चिंता

कांग्रेस नेता आलोक दुबे का कहना है कि लगातार राज्य में सामूहिक दुष्कर्म गंभीर चिंता का विषय है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी मांग करती है कि कानून का खौफ कायम हो और सजा इतनी गंभीर हो कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को लाख मर्तबा सोचना पड़े. अभी त्योहार का समय है. काली पूजा और छठ महापर्व में लाखों महालाऐं घरों से निकलती हैं. ऐसे में सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे.

कभी लेफ्ट कभी राइट, थानेदार को देख नशेड़ी बोला बंदे मातरम

Bihar Hockey World Cup 2030: बिहार में उतरेंगी दुनिया की शीर्ष...

Bihar Hockey World Cup 2030, पटना: बिहार में खेलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ी पहल सामने आई...

Asian Games 2026: खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कबड्डी-तैराकी प्रतियोगिताओं का...

Asian Games 2026, पटना: जापान में चल रहे 20वें एशियन गेम्स Aichi-Nagoya 2026 में बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं...

CJI Surya Kant Victim Rights Centre: अब पीड़ितों को नहीं लगाने...

CJI Surya Kant Victim Rights Centre, पटना: न्याय पाने के लिए किसी व्यक्ति को कानूनी प्रक्रिया की जटिलताओं और अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर न...