Lok Sabha Election: सातवें चरण के चुनाव का थमा प्रचार, झारखंड की तीन सीटों पर होगी वोटिंग

Lok Sabha Election: सातवें चरण में 1 जून को झारखंड की तीन लोकसभा सीटें गोड्डा, राजमहल और दुमका में मतदान होगा। इसके लिए प्रचार प्रसार आज थम गया है। इन तीनों सीटों पर कुल 53,23,886 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।

Lok Sabha Election: सातवें चरण के चुनाव का थमा प्रचार

इस चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा है कि 1 जून को गोड्डा, राजमहल और दुमका में होने वाले मतदान के लिए प्रचार थम चुका है। चुनाव प्रचार आदि कार्यों को लेकर बाहर से उस क्षेत्र में गये लोगों का वहां से निकलना भी शुरू हो चुका है। निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए बाइक सवार क्विक रिसपांस टीम की भी तैनाती की गयी है।

उन्होंने कहा कि पूर्व में कुछ क्षेत्रों में नक्सली गतिविधि थी, लेकिन वर्तमान में इलाके में नक्सली गतिविधि का कोई खुफिया इनपुट नहीं है। दुमका के तीन बूथों को बदला गया है। मतदानकर्मी शुक्रवार को मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे और शनिवार को मतदान के बाद सभी मतदानकर्मी वापस लौट जाएंगे। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि इस बार दिनभर मतदान होगा, इसलिए सभी मतदाता मतदान जरूर करें।

Lok Sabha Election: सातवें चरण में 53.23 लाख

इस दौरान उन्होंने बताया कि तीन संसदीय निर्वाचन क्षेत्र गोड्डा, राजमहल और दुमका में कुल मतदाताओं की संख्या 53,23,886 है। उनमें 27,00,538 पुरुष, 26,23,315 महिला समेत 33 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। वहीं कुल बूथों की संख्या 6258 है। इनमें से 489 बूथ शहरी इलाके में और 5769 बूथ ग्रामीण क्षेत्र में हैं। 241 बूथों की कमान महिलाओं के हाथों में होगी। जबकि 7 बूथों पर दिव्यांग और 11 पर युवा मतदान की सारी व्यवस्था संभालेंगे। 18 बूथ यूनिक हैं।

Lok Sabha Election: राजमहल में कुल 17.04 लाख मतदाता

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि राजमहल (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 17,04,671 मतदाता एक जून को मतदान में हिस्सा लेंगे। इनमें 8,51,165 पुरुष, 8,53,496 महिला और 10 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2020 मतदान केंद्र हैं। इनमें से 127 शहरी क्षेत्र में और 1893 बूथ ग्रामीण क्षेत्र में हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में 166 मतदान केंद्र पूरी तरह महिलाओं के द्वारा संचालित होंगे। इसी तरह 3 बूथ दिव्यांगों द्वारा और 6 बूथ युवाओं द्वारा संचालित किये जाएंगे। यहां के 5 बूथ यूनिक कैटेगरी में हैं।

Lok Sabha Election: दुमका में कुल 7.99 लाख मतदाता

दुमका (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 15,91,061 मतदाता मतदान में हिस्सा लेंगे। इनमें 7,99,045 पुरुष, 7,92,010 महिला और 6 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1891 मतदान केंद्र हैं। इनमें से 105 शहरी क्षेत्र में और 1786 बूथ ग्रामीण क्षेत्र में हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में 70 मतदान केंद्र पूरी तरह महिलाओं के द्वारा संचालित होंगे। इसी तरह 1 बूथ दिव्यांगों द्वारा और 3 बूथ युवाओं द्वारा संचालित किये जाएंगे। यहां के 11 बूथ यूनिक कैटेगरी में हैं।

Lok Sabha Election: गोड्डा में कुल 20.28 लाख मतदाता

गोड्डा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 20,28,154 मतदाता मतदान में हिस्सा लेंगे। इनमें 10,50,328 पुरुष, 9,77,809 महिला और 17 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2347 मतदान केंद्र हैं। इनमें से 257 शहरी क्षेत्र में और 2090 बूथ ग्रामीण क्षेत्र में हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में 5 मतदान केंद्र पूरी तरह महिलाओं के द्वारा संचालित होंगे। इसी तरह 3 बूथ दिव्यांगों द्वारा और 2 बूथ युवाओं द्वारा संचालित किये जाएंगे। यहां के 2 बूथ यूनिक कैटेगरी में हैं।

Saffrn

Trending News

सुगौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 67.5 लीटर विदेशी शराब के साथ...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के सुगौली थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष अनीश सिंह के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर छपवा चौक पर छापेमारी...

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने CNG इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी...

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद बिहार सरकार ईंधन बचाने को लेकर लगातार एक्टिव मोड में दिखाई दे रही है। सरकार...

बच्चों को पीने के पानी के लिए पार करना पड़ता है...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के पताही प्रखंड क्षेत्र के नोनफरवा स्थित राजकीय उत्क्रमित एवं उच्च विद्यालय में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट ने...

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 4 लुटेरा गैंग गिरफ्तार

सिवान : सिवान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की योजना बना रहे चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बसंतपुर थाना पुलिस, जिला...

WhatsApp New Feature: बिना चैट खोले दिखेगा Online Status, Storage Management...

WhatsApp जल्द नया Contacts Hub फीचर ला सकता है। यूजर्स बिना चैट खोले ऑनलाइन स्टेटस देख सकेंगे, साथ ही स्टोरेज मैनेजमेंट भी होगा आसान। WhatsApp...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img