बोकारो-गिरिडीह में तालाब में डूबने से 5 बच्चों की मौत

बोकारो/गिरिडीह:  झारखंड के अलग-अलग जिलों की घटना में पांच बच्चों के डूबने से मौत हो गई। पहली घटना बोकारो के पेटरवार प्रखंड कार्यालय परिसर में बने अमृत सरोवर में हुई जहां तीन बच्चों के डूबने से मौत हुई वही इसी प्रकार की घटना गिरिडीह में भी हुई जहां  देवरी में तालाब से डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गई।

पेटवार में बुधवार को अमृत सरोवर में गर्मी के कारण मछलियां तालाब के किनारे आ गई थीं, कुछ मर गई थीं। यह सुनकर कुछ मछुआरे मछली मारने आए थे।

वे दोपहर 2 बजे चले गए। इसके बाद तालिब हुसैन (8), आरिफ (11) और विवेक कुमार महतो (9) मछली पकड़ने के दौरान गहरे पानी में डूब गए।

गुरुवार को कुछ लोग सुबह टहलते हुए तालाब पहुंचे, तो एक बच्चे का शव पानी में देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने 10 फीट गहरे पानी से और दो बच्चों का शव निकाला घर वालों ने कहा कि मृतक तीनों बच्चे बुधवार लगभग 2 बजे घर से निकलने के बाद से गायब थे।

परिजन ने उनकी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। वहीं, देवरी के हरला गांव में नावाआहर तालाब में डूबने से गुरुवार को दो बच्चे शिवम कुमार (10) व प्रियांशु कुमार (11) की मौत हो गई।

 

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...