Lok Sabha Election: मतगणना से पहले पीएम आवास में अहम बैठक, अमित शाह और जेपी नड्डा भी मौजूद

Lok Sabha Election: सात चरणों में लोकसभा चुनाव सपंन्न होने के बाद एग्जिट पोल भी सामने आ गया है। करीब सभी एग्जिट पोल में बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की केंद्र में सरकार बनती दिख रही है। हालांकि अंतिम परिणाम 4 जून को आएगा। वहीं मतगणना से पहले आज पीएम आवास पर अहम बैठक हो रही है। इसमें गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद है।

Lok Sabha Election: एग्जिट पोल जारी

न्यूज 18 मेगा एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन को 355-370 सीटें, इंडिया गठबंधन को 125-140 सीटें और अन्य को 42-52 सीटें मिलने की संभावना जताई है। वहीं इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने एनडीए को 361-401 सीटें, इंडिया गठबंधन को 131-161 सीटें और अन्य को 8-20 सीटें मिलने की संभावना जताई है। टाइम्स नाउ-ईटीजी रिसर्च ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 358 सीटें, इंडिया गठबंधन को 152 सीटें और अन्य को 33 सीटें दी हैं।

Lok Sabha Election: एग्जिट पोल एनडीए को पूर्ण बहुमत

वहीं एनडीटीवी इंडिया-जन की बात ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 365 सीटें, इंडिया गठबंधन को 142 सीटें और अन्य को 36 सीटें दी हैं। न्यूज नेशन ने एग्जिट पोल में एनडीए को 342-378 सीटें, इंडिया गठबंधन को 153-169 सीटें और अन्य को 21-23 सीटें दी हैं। एबीपी-सी वोटर ने एग्जिट पोल में एनडीए को 353-383 सीटें, इंडिया गठबंधन को 152-182 सीटें और अन्य को 4-12 सीटें दी हैं।

वहीं रिपब्लिक टीवी मैट्रिज़ ने एग्जिट पोल में एनडीए को 353-368 सीटें, इंडिया गठबंधन को 118-133 सीटें और अन्य को 43-48 सीटें दी हैं। इंडिया न्यूज डी-डायनामिक्स ने एग्जिट पोल में एनडीए को 371 सीटें, इंडिया गठबंधन को 125 सीटें और अन्य को 47 सीटें दी हैं। वहीं आज का चाणक्य ने एग्जिट पोल में एनडीए को 400 सीटें, इंडिया गठबंधन को 107 सीटें और अन्य को 36 सीटें दी हैं। वहीं रिपब्लिक टीवी PMARQ ने एनडीए को 359 सीटें, इंडिया गठबंधन को 154 सीटें और अन्य को 30 सीटें दी हैं।

JPSC Exam Scam: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते समेत 5 आरोपियों की...

JPSC Exam Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित धांधली के मामले में मंगलवार को पांच आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर...

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...