Lok Sabha Election: मतदान समाप्त होते ही जेएमएम ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, कर दी ये मांग

Lok Sabha Election: लोकसभा का चुनाव सात चरणों में पूरी हो गयी। आज सातवें चरण का मतदान हुआ। इसका रिजल्ट 4 जून को जारी किया जाएगा। इससे पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने निष्पक्ष मतगणना को लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिख है।

इसको लेकर जेएमएम के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि वर्तमान लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान का अंतिम चरण समाप्त हो गया। आगामी दिनांक 4 जून 2024 को वर्तमान लोकसभा चुनाव की मतगणना निर्धारित है। मतगणना की प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके संपन्न करवाने के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा गया है।

Lok Sabha Election: सातवें चरण में झारखंड में 67.95 प्रतिशत मतदान

बता दें कि लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में आज झारखंड की तीन सीटों पर वोटिंग हुई। यह सीट राजमहल, दुमका और गोड्डा की है। यहां सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई। पांच बजे तक तीनों सीटों पर कुल अनुमानित 67.95 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें राजमहल में 66.98 प्रतिशत, दुमका में 69.89 प्रतिशत और गोड्डा में 67.24 प्रतिशत वोटिंग हुई।

Lok Sabha Election: झारखंड में चार चरणों में हुई वोटिंग

बता दें कि, लोकसभा चुनाव के लिए देशभर में सात चरणों में वोटिंग हुई। झारखंड में चौथे चरण से मतदान शुरू हुआ है। चौथे चरण में 13 मई को सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में वोटिंग हुई। पांचवें चरण में 20 मई को चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में भी वोटिंग हुई है। छठे चरण में 25 मई यानी आज गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में मतदान हुआ। वहीं सातवें चरण में 1 जून यानि आज राजमहल, दुमका और गोड्डा में वोटिंग हुई। इन सभी चुनाव का रिजल्ट 4 जून को जारी किया जाएगा।

JPSC CID Raid News: JPSC में परीक्षा घोटाले की जांच तेज,...

JPSC CID Raid News: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच तेज हो गई है। मंगलवार को...

खुद को 112 का हेड बताकर बुजुर्ग दुकानदार के साथ किया...

गयाजी : गयाजी जिले के शेरघाटी में एक बुजुर्ग दुकानदार के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया...

अरवल सिविल सर्जन के समर्थन में जहानाबाद में OPD सेवा रही...

जहानाबाद : अरवल जिले के सिविल सर्जन डॉ. राजकिशोर प्रसाद के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार और चिकित्सक पर हमले के विरोध में बुधवार को...