Advertisment

ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी ओटीए परिसर में कमांडेंट अवार्ड समारोह

गया : गया-बोधगया मुख्य सड़क मार्ग पर पहाड़पुर गांव के पास स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी ओटीए परिसर में कमांडेंट अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में वैसे कैडेट्स को पुरस्कृत किया गया जिन्होंने अपने प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। गया ओटीए के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह मिन्हास द्वारा कैडेट्स को विभिन्न प्रकार के मेडल से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में यहां से पासआउट होने वाले ऑफिसर्स को शुभकामनाएं दी।

आठ जून को मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले का आयोजन

मालूम हो कि इस बार यहां पासिंग आउट परेड आगामी आठ जून को है उसके पूर्व संध्या पर मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बहादुर जवानों द्वारा एक-से-बढ़कर एक रोमांचक करतब प्रस्तुत किया जाएगा। इस बार गया ओटीए से 118 कैडेट्स पास आउट हो रहे हैं। इस मौके पर ओटीए के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह मिन्हास ने कहा कि आठ जून को पासिंग आउट परेड का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 118 जेंटलमैन कैडेट्स पास आउट होंगे। इसके बाद ये विशेष ट्रेनिंग के बाद सैन्य अधिकारी बनेंगे। हम इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

18 जुलाई वर्ष 2011 में गया ओटीए की स्थापना हुई थी

उन्होंने कहा कि 18 जुलाई वर्ष 2011 में गया ओटीए की स्थापना हुई थी। तब से गया ओटीए लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है फ़िलवक्त देश के प्रशिक्षण देने वाले उत्तम संस्थानों में गया ओटीए की गिनती की जा रही है यहां कैडेट्स को विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। जिसके बाद वे सैन्य अधिकारी बनकर देश की सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि विगत एक अप्रैल से शॉर्ट सर्विस कमीशन की शुरुआत की गई है। जिसके तहत मेल और फीमेल दोनों कैडेट्स को प्रशिक्षण देने की नई व्यवस्था शुरू की गई है। निश्चित रूप से गया ओटीए के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है।

यह भी पढ़े : फायरिंग मामले में 2 लोग गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

NEET UG Scam: NEET परीक्षा घोटाले की जांच में बड़ा मोड़!...

NEET UG Scam, Patna: बिहार में नीट-यूजी परीक्षा में कथित धांधली की जांच आगे बढ़ने के साथ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) का दायरा भी...

Devendra Nath Mahato: देवेंद्र नाथ महतो को तिरंगा यात्रा से रोकने...

देवेंद्र नाथ महतो को तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोकने पर भाजपा ने झारखंड सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने इसे लोकतंत्र और...

Har Ghar Tiranga 2026: हर घर तिरंगा अभियान 2026 को लेकर...

बिहार में हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत स्कूलों में तिरंगा यात्रा, रैली और प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। छात्राओं में दिखा...