गया : बिहार के गया जिले के आमस थाना क्षेत्र अंतर्गत 30 में को मारूफगंज के रहने वाले युवक रिजवान के ऊपर शुक्रवार की रात में हुई फायरिंग मामले में गया पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान हमज़ापूर के रहने वाले मोहम्मद मुख्तार खान और करमौनी के रहने वाले शाहिद खान के रूप में हुई है।
गया एसएसपी आशीष कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि 30 मई की रात को महुआव में मोहम्मद रिजवान के ऊपर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था जिसके बाद रिजवान घायल हो गए थे। इसी मामले में पुलिस हमजापूर के रहने वाले मुख्तार खान और करमौनी के रहने वाले शाहिद खान को गिरफ्तार किया। घटना के पीछे आपसी विवाद बताया गया है।
यह भी पढ़े : Heatwave से ANMMCH में 3 मरीज की मौत, 35 हैं भर्ती, अस्पताल प्रशासन में मचा हड़कंप
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
आशीष कुमार की रिपोर्ट



















