उत्तर प्रदेश में NDA पीछे तो बिहार में, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में…

लोकसभा चुनाव का मतगणना पूरे देश में जारी है और हर जगह से रुझान आ रहा है। शुरुआती रुझानों की मानें तो एनडीए गठबंधन बेशक आगे चल रहा है लेकिन उसे इंडिया गठबंधन से टक्कर भी जबरदस्त मिल रहा है। देश भर में एनडीए गठबंधन 300 सीटों पर बढ़त बना कर चल रही है जबकि इंडिया गठबंधन करीब 220 और अन्य 23 सीटों पर आगे चल रहा है। उत्तर प्रदेश में शुरू से लेकर अभी तक इंडिया गठबंधन लगातार आगे चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन 43 सीटों पर आगे चल रहा है तो एनडीए गठबंधन 36 पर। वहीं बिहार में एनडीए 35 सीटों पर आगे है तो इंडिया गठबंधन 5 सीटों पर। इसके साथ ही महाराष्ट्र में भी एनडीए 22 सीटों पर आगे चल रहा है तो इंडिया गठबंधन 25 सीटों पर। तमिलनाडु में इंडिया गठबंधन 36 सीटों पर आगे चल रहा है तो एनडीए गठबंधन 1 पर जबकि ठीक उलट है गुजरात में जहां एनडीए 25 पर आगे है तो इंडिया गठबंधन 1 सीटों पर। कर्नाटक में भी एनडीए आगे चल रहा है और पश्चिम बंगाल में टीएमसी बढ़त बनाई हुई है।

इसके साथ ही बात करें अगर बिहार की तो हॉट सीटों में पूर्णिया लोकसभा सीट पर पप्पू यादव आगे चल रहे हैं जबकि काराकाट लोकसभा सीट से पवन सिंह और शिवहर लोकसभा सीट से लवली आनंद, पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से मीसा भारती आगे चल रही है जबकि पाटलिपुत्र और बेगूसराय सीट पर भाजपा बढ़त बनाई हुई है। हाजीपुर लोकसभा सीट से लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान लगातार आगे चल रहे हैं तो गया लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी लगातार बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

रुझान आना हुआ शुरू, NDA 7 तो INDIA 3 पर आगे

NDA NDA

NDA

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...