Advertisment

बिहार में NDA को हो रहा नुकसान तो इंडिया बना रहा बढ़त

पटना: लोकसभा चुनाव के मतगणना के बीच सियासी पारा लगातार गर्म है।बिहार में एनडीए 32 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है तो इंडिया गठबंधन 8 सीटों पर। पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले बिहार में एनडीए इस बार नुकसान झेल रही है जबकि इंडिया गठबंधन को सीटों का फायदा होता दिख। बिहार में एक तरफ जहां भाजपा 12 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है तो जदयू 14। लोजपा(रा) अपनी सभी 5 सीटों पर जीत की तरफ अग्रसर है तो जीतनराम मांझी भी जीत रहे हैं।

एनडीए गठबंधन में भाजपा को 5 लोकसभा सीटों का नुकसान होता हुआ दिखाई दे रहा है तो जदयू को 2 और उपेंद्र कुशवाहा अपनी ही सीट हार रहे हैं। बिहार में भाजपा के दो केंद्रीय मंत्री का आर के सिंह और रामकृपाल यादव अपनी सीट हारते हुए दिखाई दे रहे हैं जबकि भाजपा को औरंगाबाद, सासराम सीट पर पिछड़ रही है तो बक्सर सीट पर अभी भी कांटे का टक्कर चल रहा है। दूसरी तरफ जदयू एक जहानाबाद सीट को छोड़ कर बाकि सीटों पर बढ़त में चल रही है लेकिन किशनगंज सीट पर जदयू को टक्कर मिल रहा है।

लोजपा (रा) अपनी सभी पांच सीटों पर विजयी बढ़त बना कर चल रही है। दूसरी तरफ कांग्रेस को बिहार में एक सीट का फायदा होता हुआ दिखाई दे रहा है। कांग्रेस किशनगंज पर जदयू को कड़ी टक्कर दे रही है तो सासाराम सीट पर भी जीतते हुए दिखाई दे रही है। इसके साथ ही राजद पाटलिपुत्र, जहानाबाद और औरंगाबाद जीतते हुए दिख रही है जबकि बक्सर सीट पर अभी टक्कर कांटे की है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

बिहार में JDU बचा रही है अपनी सीट तो भाजपा और राजद का है यह हाल

NDA NDA NDA NDA

NDA

Highlights

Bihar Sports News: हॉकी स्टार सावन कुमार को खेल मंत्री ने...

बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने अंडर 18 हॉकी एशिया कप के स्टार गोलकीपर सावन कुमार को सम्मानित किया। मंत्री ने कहा कि...

Bihar News: घायल BDO से मिले मंत्री श्रवण कुमार, अस्पताल पहुंचकर...

बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सारण जिले के दो घायल बीडीओ से पटना के अस्पतालों में मुलाकात की। दोनों अधिकारी 25...

Misir Besra arrested: 1 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार,...

Misir Besra arrested: झारखंड पुलिस को नक्सल-विरोधी अभियानों में बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने धनबाद ज़िले से शीर्ष माओवादी नेता मिसिर बेसरा को...