Big Breaking : मतगणना के दौरान यहां पुलिस पर पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले…

Big Breaking

बोकारो : लोकसभा चुनाव का खुमार इस वक्त पूरे देश में छाया हुई है। आज देशभर में लोकसभा चुनाव का मतगणना हो रहा है। झारखंड के भी 14 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की साख दांव पर है। इसी बीच बोकारों से पथराव की खबर आ रही है।

बोकारो में जयराम समर्थको ने जमकर बवाल कर दिया। समर्थकों ने सड़क पर जमकर प्रदर्शन किया तथा पुलिस पर पथराव भी किया। पुलिस को मजबूरन लाठीचार्य करना पड़ा। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ हुई

घटना में कई गाड़ियों के भी तोड़फोड़ होने की खबर है। पथराव में कई लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। पुलिस ने भीड़ को भगाने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। इस बीच जयराम समर्थको का कहना था कि काउंटिंग में धांधली हुई है।

इसको लेकर काउंटिंग के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस संबंध में एसपी पूज्य प्रकाश ने कहा कि पथराव के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस को देखकर सभी भागने पर मजबूर हो गए। अब स्थिति नियंत्रण में है।

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...