Big Breaking : मतगणना के बीच कांग्रेस नेता को मारी गोली, स्थिति गंभीर…

Big Breaking

धनबादः पूरे देश में जा लोकसभा चुनाव की मतगणना हो रही है। देश के साथ-साथ झारखंड में भी आज 14 सीटों पर मतगणना हो रही है। इसी बीच धनबाद के झरिया से एक बड़ी निकलकर सामने आ रही है। मतगणना के दौरान गोलीबारी की घटना हुई है।

धनबाद के भौरा में कांग्रेस नेता कालीचरण यादव पर जानलेवा हमला हुआ है। मंदिर जाने के दौरान स्कार्पियो से उतरते ही अपराधियों ने हमला कर दिया।

जानकारी के मुताबिक कालीचरण यादव अपनी स्कार्पियो कार से बजरंगबली मंदिर पूजा करने जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने किया उनपर फायरिंग कर हमला कर दिया।

गोलीबारी के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। गोलीबारी की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई व जांच-पड़ताल शुरु कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोला बरामद किया है।

गोलीबारी में घायल कांग्रेस नेता कालीचरण यादव की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। फिलहाल उनका इलाज धनबाद के जलान अस्पताल में चल रहा है।

Bihar Electricity Digital Services: बिहार की बिजली सेवाओं में होने वाला...

Bihar Electricity Digital Services: ऊर्जा विभाग ने बिहार में बिजली सेवाओं को ज़्यादा पारदर्शी, तेज़ और टेक्नोलॉजी पर आधारित बनाने के मकसद से शुरू किए...

Jharkhand Liquor Scam: झारखंड शराब घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन,...

Jharkhand Liquor Scam: झारखंड के चर्चित कथित शराब घोटाले की जांच को आगे बढ़ाते हुए, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर...

एसिड अटैक मामले में आया फैसला, 12 साल बाद पीड़ित परिवार...

मोतिहारी : मोतिहारी के व्यवहार न्यायालय ने एसिड अटैक पीड़ित परिवार को 12 वर्षों बाद न्याय दिया है और आरोपी को उम्रकैद की सजा...