Garhwa Ram Navami Clash: रमकांडा में दो पक्षों के बीच हिंसा, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस, इलाका छावनी में तब्दील

गढ़वा के रमकांडा में रामनवमी जुलूस के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प, पत्थरबाजी और पुलिस कार्रवाई में कई घायल, हालात नियंत्रण में।


Garhwa Ram Navami Clash गढ़वा:  गढ़वा जिले के रमकांडा थाना क्षेत्र में रामनवमी के मौके पर माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब महाअष्टमी के दिन निकाले गए जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। देर रात तक चले इस बवाल में दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई, जिससे कई लोग और पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज के साथ आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। फिलहाल पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

Garhwa Ram Navami Clash:जुलूस रोकने को लेकर बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार, रामनवमी के अवसर पर महाअष्टमी के दिन स्थानीय लोगों द्वारा जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान कौआखोह शिव चबूतरा के पास एक समुदाय विशेष के लोगों ने जुलूस को आगे बढ़ने से रोक दिया। देखते ही देखते यह विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कुछ ही देर में स्थिति हिंसक हो गई और दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई।


Key Highlights

  • रामनवमी जुलूस के दौरान रमकांडा में दो पक्षों के बीच हिंसा

  • दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी, कई लोग और पुलिसकर्मी घायल

  • स्थिति काबू में करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल

  • डीआईजी और एसपी मौके पर मौजूद, इलाका छावनी में तब्दील

  • एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया


Garhwa Ram Navami Clash:पुलिस ने किया बल प्रयोग, आंसू गैस के गोले छोड़े

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ के अनियंत्रित होने पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। हालात बिगड़ते देख आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए, जिसके बाद भीड़ धीरे-धीरे तितर-बितर हुई। घटना में मिथिलेश कुमार, अनिल कुमार महतो, सचिन कुमार सहित कई लोग घायल हुए हैं। वहीं आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी भी चोटिल बताए जा रहे हैं।

Garhwa Ram Navami Clash:डीआईजी और एसपी ने संभाली कमान, एक दर्जन हिरासत में

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी कौशल किशोर और एसपी अमन कुमार मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने अब तक करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि कई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं। प्रशासन का कहना है कि पूरे इलाके में कड़ी निगरानी रखी जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Saffrn

Trending News

CCL Job Scam: सीसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर 2...

 रांची में सीसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 2 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को...

Jharkhand T20 League 2026: आज से होगा आगाज, Dhoni होंगे चीफ...

 झारखंड टी-20 लीग 2026 का आगाज 10 जून से रांची के जेएससीए स्टेडियम में होगा। एमएस धोनी मुख्य अतिथि होंगे, कनिका कपूर प्रस्तुति देंगी...

JSSC Exam Update: 16,113 आवेदन रद्द, 22 जून से Special Assistant...

जेएसएससी ने विशेष सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा 2025 के 16,113 आवेदन रद्द कर दिए हैं। परीक्षा 22 से 24 जून तक सीबीटी मोड में...

Jharkhand Sand Mining Ban: 15 अक्टूबर तक नदियों से बालू उत्खनन...

झारखंड में 10 जून से 15 अक्टूबर 2026 तक सभी नदियों से बालू उत्खनन और निकासी पर प्रतिबंध लगाया गया है। खान विभाग ने...

Jharkhand Weather Update: 15 से 17 जून के बीच झारखंड में...

झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 15 से 17 जून के बीच मॉनसून प्रवेश की संभावना है। कई जिलों में तेज आंधी,...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img