World Environment Day : हजारीबाग के युवाओं की अनोखी पहल, 900 पेड़ों के साथ…

World Environment Day

हजारीबाग – आज 5 जून है और आज पूरी दुनिया में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया रहा है। ऐसे में हजारीबाग जिले के कटकमदाग प्रखंड के कुछ नवयुवक एवं नवयुक्तियों की टोली ने बहुत ही सराहनीय कार्य करते हुए गांव में 900 फलदार एवं छायादार वृक्ष का वितरण किया है।

सांस हो रही है कम, आओ वृक्ष लगाए हम के थीम पर आज इस नवयुवक और युक्तियां की टोली ने आम, जामुन, अर्जुन, चंदन, शरीफ, आवला, कटहल जैसे वृक्ष का वितरण कर यह संदेश देने की कोशिश की है कि जिस प्रकार से इस बार शहर में गर्मी का प्रकोप बढ़ा है इसमें सबसे जरूरी ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाया जाए।

हम जितना ज्यादा वृक्ष लगाएंगे अपने पृथ्वी को उतना ही सुंदर और खुशहाल बना पाएंगे। इस दौरान जितने भी लोगों को वृक्ष दिया गया है उनसे यह शपथ भी ली गई है कि वह सिर्फ वृक्ष ले नहीं जाएंगे इसे लगाएंगे भी और इसकी देखभाल सही तरीके से करेंगे। नवयुवक एवं युक्तियों के इस सराहनीय कार्य को गांव के लोगों ने भी सराहा है।

सुबह से ही लोग वृक्ष लेने के लिए कतारबद्ध दिख रहे थे तथा इस टोली ने आगे भी ऐसा कार्य करती रहेगी ऐसा इन युवक एवं युक्तियों की टोली ने कहा है। विश्व पर्यावरण दिवस पर किए गए इस बेहतरीन कार्य में तनु, खुशी, मनु, रिया, मनजीत कुमार राय, सुबोध राय, रिशु कुमार, रितिक कुमार ने अहम योगदान निभाया है जिसे लोगों का भरपूर समर्थन और इस कार्य को सराहनीय बताया गया है।

Jharkhand MLA Privilege: विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने की मांग,...

Jharkhand MLA Privilege, रांची: झारखंड के वित्त, योजना एवं विकास, वाणिज्य-कर तथा संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधायकों के विशेषाधिकार का दायरा बढ़ाने...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal: विश्व मंच पर चमके जमशेदपुर के...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal, जमशेदपुर: टोक्यो के टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिम्नेजियम में आयोजित हुलिक दाइहात्सु जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में भारतीय खिलाड़ियों का प्रभावशाली प्रदर्शन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ONGC स्टोर रूम में तीन दिन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ओएनजीसी के गोमिया क्षेत्र स्थित साईट BK #11 (खुदगड्डा) के स्टोर रूम में चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था...