Desk. खबर सियासत से है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 17वीं लोकसभा को भंग कर दिया है। अब जल्द ही 18वीं लोकसभा का गठन होगा। वहीं इससे पहले लोकसभा चुनाव के परिणाम को लेकर नरेंद्र मोदी ने आज NDA गठबंधन के दलों की बैठक बुलाई। इसमें शामिल होने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार और पीडीपी के नेता चंद्रबाबू नायडू पीएम आवास पहुंचे।
इस बैठक में चंद्रबाबू नायडू, चंद्रबाबू नायडू, नीतीश कुमार, एकनाथ शिंदे, जीतन राम मांझी, पवन कल्याण, अनुप्रिया पटेल, प्रफुल पटेल, चिराग पासवान, कुमारस्वामी, चिराग पासवान और जयंत चौधरी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि आज ही NDA गठबंधन सरकार बनाने के लिए दावा पेश करेगा।
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपा इस्तीफा
वहीं इस मीटिंग से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर अपना इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा दी गयी है। बता दें कि लोकसभा चुनाव का परिणाम सामने आ गया है। इसमें बीजेपी अपने बल पर सरकार नहीं बन रही है। हालांकि सहयोगी दल मिलकार एनडीए को बहुमत मिल गया है।
प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया हैंडल से सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया गया है, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने अपना और केन्द्रीय मंत्रिपरिषद का त्यागपत्र सौंपा। राष्ट्रपति ने त्यागपत्र स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री तथा उनके सहयोगियों से नई सरकार के गठन तक अपने पद पर बने रहने का अनुरोध किया।’
Highlights



















