फिर उड़ी हेमंत सरकार गिराने की ख़बर…

विधायक रामदास सोरेन ने धुर्वा थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी

रांची : घाटशिला से झामुमो विधायक रामदास सोरेन ने सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया है. उन्होंने झामुमो के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल और अशोक अग्रवाल पर पैसे का प्रलोभन देने का आरोप लगाया गया है. इस बाबत उन्होंने रांची के धुर्वा थाना में 12 अक्टूबर को प्राथमिकी भी दर्ज कराई है. दोनों पर भादवि की घारा 124 ए, 171 ई, 120 डी, 34, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की घारा 8 और 9 के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जिम्मेदारी हटिया के एसपी विनीत कुमार को दी गई है.

इस मामले पर पार्टी की है पूरी नजर- पांडे

सरकार गिराने के मामले में झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने इसके लिए सीधे तौर पर प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है. NEWS 22 Scope से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता में नहीं आ पाई. लिहाजा, पैसे के बल पर खरीद-फरोख्त करना चाहती है. उन्होंने कहा कि, यह पूरा मामला अनुसंधान का विषय है. लिहज़ा, इस पर पार्टी की नजर है.

बता दें कि झामुमो विधायक रामदास सोरेन का आरोप है कि जेएमएम से निष्कासित पूर्व कोषाध्यक्ष केजरीवाल और अशोक अग्रवाल उनके आवास पर आए. जहां दोनों ने जेएमएम के अन्य विधायकों का नाम लेकर उन्हें पार्टी छोड़ने के लिए आर्थिक प्रलोभन दिया, फिर कहा कि वे नई पार्टी बनाकर भाजपा के साथ सरकार बनाएंगे. रामदास का आरोप है कि इस घटना से पूर्व भी रवि केजरीवाल ने दो-तीन बार उन्हें मोबाइल पर भी संपर्क किया था.

शराब आपके द्वार पर चल पड़ी है हेमंत सरकार-दीपक प्रकाश

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...