आरोपी अशोक अग्रवाल को बेल, क्या मनगढ़ंत कहानियों पर आधारित था सरकार गिराने का आरोप!

Ranchi– हेमंत सरकार को गिराने का षडयन्त्र रचने के आरोप में जेल में बंद अशोक अग्रवाल को आखिरकार बेल मिल गयी. आरोप के पक्ष में सरकार की ओर से कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया जा सका.

झारखंड हाई कोर्ट में अनिल चौधरी की अदालत में मामले की सुनवायी के दौरान घाटशिला विधायक रामदास सोरेन ने कोर्ट को बताया कि रवि केजरीवाल और उसके मित्र अशोक अग्रवाल ने उन्हे रिश्वत देने की कोशिश की थी और दावा किया था कि कुछ दूसरे झामूमो विधायक भी उसके सम्पर्क में है.

जबकि अशोक अग्रवाल के वकील ने कोर्ट को बताया कि रामदास सोरेन की ओर यह नहीं बताया जा रहा कि उनसे किस दिन सम्पर्क किया गया और न ही उस मोबाइल नम्बर की जानकारी दी जा रही है, जिस नम्बर से संपर्क किया गया था. दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने अशोक अग्रवाल की जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया.

बता दें कि सरकार गिराने की साजिश होने की बात सामने आने पर राजनीति गलियारों में भूचाल आ गया था, आरोप मीडिया की सुर्खियां बटोर रहा था.  आरोप-प्रत्यारोप के दौर चले थे, लेकिन सरकार की ओर से कोर्ट में  अपने आरोप के पक्ष में कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया जा सका और आखिरकार आरोपी को बेल मिल गया.

रिपोर्ट- प्रोजेश

 

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...