UP में मुठभेड़ में मारा गया बिहार का कुख्यात, था सवा दो लाख का इनामी

पटना: बिहार एसटीएफ ने नोएडा (UP) एसटीएफ के साथ संयुक्त ऑपरेशन में बिहार के सवा दो लाख का इनामी कुख्यात नीलेश को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। मृतक नीलेश राय बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है। बताया जाता है कि कुख्यात नीलेश पर पुलिस ने सवा दो लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। मुठभेड़ उत्तर प्रदेश एक मुजफ्फरनगर जिले में हुई जहां कुख्यात को पुलिस ने मार गिराया जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे।

बताया जाता है कि बुधवार की देर रात रतनपुरी थाना के कल्याणपुर पुलिस चौकी पर नोएडा और बिहार की एसटीएफ अपराधियों के बारे में जानकारी ले रही थी तभी एक बाइक पर तीन व्यक्ति वहां से गुजर रहा था। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने लगे। एसटीएफ की टीम ने बाइक सवार का पीछा किया और इंचौड़ा गांव के जंगल में अपराधियों की बाइक फिसल गई। इस दौरान अपराधी फिर से पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे।

एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी को गोली लग गई जबकि दो भागने में सफल रहे। घायल अपराधी को पुलिस ने आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि मृतक अपराधी बेगूसराय जिला के गढ़हरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बारो गांव का रहने वाला है और फ़रवरी महीने में पुलिस ने जब गढ़हरा में छापेमारी की थी तो पुलिस पर अपराधी ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी जिसमें एक व्यक्ति को गोली लग गई थी।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा- धरती माता और प्रकृति का संरक्षण, संवर्धन सबकी जिम्मेदारी…

https://youtube.com/22scope

UP UP UP

Highlights

Saffrn

Trending News

मुंगेर मॉडल : गंदे तालाब से निकला साफ पानी, हजारों को...

पटना : जलाशयों के प्रदूषित जल को उपयोग में लाने के लिए मुंगेर जिले के ग्राम पंचायत बांक में नया प्रयोग हुआ है। ग्राम...

मुख्यमंत्री ग्रामीण संपर्क योजना से छूटे हुए गांवों तक पहुंची पक्की...

पटना : राज्य के प्रत्येक गांव और बसावतों तक बारहमासी पक्की सड़क संपर्कता सुनिश्चित करने के लक्ष्य के साथ ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा मुख्यमंत्री...

बिहार में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा, स्थानीय व्यवसायियों के लिए बड़ा...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग और बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड ने बिहार में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने और...

बिहार के सबसे बड़े प्राइवेट अस्पताल में मौत के बाद हंगामा,...

पटना : राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना के राजा बाजार स्थित बिहार के सबसे बड़े प्राइवेट...

मुख्यमंत्री ने की नगर विकास एवं आवास, पंचायती राज व पर्यटन...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में नगर विकास एवं आवास विभाग, पंचायती राज विभाग और पर्यटन विभाग की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img