हम लोग मिलकर बोकारो का सर्वांगीण विकास करेंगे: बिरंची नारायण

धनबाद: लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के जीत पर बोकारो के भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओ ने विधायक बिरंची नारायण के आवास पर जमकर खुशियों का इजहार किया।

जहां विधायक समेत कई नेताओ के पांव थिरकते नजर आए।भाजपा नेताओं ने एक दूसरे को मिठाईयां भी बांटी तथा गाजेबाज़े के साथ पटाखे फोड़कर आतिशबाजी की।

मौके पर नव निर्वाचित सांसद ढुल्लू महतो भी उपस्थित रहे।बोकारो के विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि यह ऐतिहासिक है,हम लोग मिलकर बोकारो का सर्वांगीण विकास करेंगे।

वे समस्याओं को दिल्ली के संसद में उठाएंगे। वहीं नव निर्वाचित सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि कोयलांचल व  लोहांचल से अपराध,भ्रटाचार की खात्मा होगी।

उन्होंने कहा कि जो चोर थे,वही चोर,अपराधी मुझे कह रहे थे,जनता ने जवाब दे दिया है।उन्होंने बेरमो विधायक पर सीधा हमला करते हुए कहा कि उनके बाप चूड़ी बेचते थे,आज उनके पास अकूत संपत्ति है।उन्होंने कहा कि अब भ्रटाचार नहीं होने देंगे।

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...