विद्युत आपूर्ति में अनियमितता के लिए हेमंत सरकार दोषी : बिरंची नारायण

बोकारो : बीजेपी विधायक बिरंची नारायण ने कहा है कि विद्युत आपूर्ति में अनियमितता के कारण जनता त्राहिमाम कर रही है और हेमंत सोरेन सरकार गूंगा-बहरा की तरह खामोश है.

उन्होने कहा कि राज्य में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है.

बोकारो की जनता को दो घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है. इसकी वजह से उद्योग-धंधे भी बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं,  लेकिन सरकार आंखें मूंदकर बैठी है. बिरंची नारायण ने चास में विद्युत विभाग के कार्यालय पर धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बातें कही.

सरकार पर डीवीसी को बकाया भुगतान न करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जनता समय पर अपने बिल का भुगतान कर रही है फिर भी बिजली नहीं मिल रही. बीजेपी विधायक ने कहा कि सरकार जनता को गुमराह करने के लिए सिर्फ घोषणाएं कर रही है.

उन्होंने कहा कि सरकार को कई बार पत्र लिखकर आग्रह किया गया लेकिन सरकार इसे अनसुना कर रही हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि यह भी कहा कि भाजपा विद्युत आपूर्ति में अनियमितता में सुधार के लिए व्यापक आंदोलन करेगी.

रिपोर्ट : चुमन

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...