बेगूसराय : बलिया थाना क्षेत्र के सिराजा गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक 8 साल बच्चे की मौत हो गई. बता दें कि पिंटू शाह का 8 वर्षीय पुत्र शिवांशु कुमार रेलवे क्वार्टर के निकट खेल रहा था खेलने के दौरान वह फिसल कर पानी भरे गड्ढे में डूब गया. बच्चे को डूबते देख आसपास के लोगों ने पानी भरे गड्ढे से शिवांशु को बाहर निकालकर इलाज के लिए बलिया अनुमंडल अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और सभी का रो रो कर बुरा हाल है. घटना की सूचना पर बलिया थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है.
रिपोर्ट : सुमित


















