घर में रह रही अकेली लड़की को देखकर गांव के युवक ने किया दुष्कर्म

नौबतपुर : नौबतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात एक लड़की के साथ गांव के युवक ने दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया है। हालांकि घटना के बाद से आरोपी युवक फरार बताया जा रहा है। इधर, घटना को लेकर पीड़ित की मां ने स्थानीय थाना में आरोपी युवक और उसके घर वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुड़ गई है। साथ ही लड़की के मेडिकल के लिए पटना एम्स में भेजा गया है।

लड़की अपने घर पर अकेली थी

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बीते रात्रि नौबतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में लड़की अपने घर पर अकेली थी जबकि उसकी मां और बड़ी बहन एग्जाम दिलाने बाहर गई हुई थी। जब लड़की का भाई काम कर घर लौटा तो देखा कि गांव के ही युवक विकास कुमार जो उसकी बहन के साथ गलत काम कर रहा था। हल्ला मचाने के बाद आरोपी युवक को उसके परिवार के लोगो ने भगा दिया।

पीड़ित लड़की की मां ने प्राथमिक दर्ज कराई है – थानाध्यक्ष

फिलहाल इस संबंध में थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केसरी ने बताया कि पीड़ित लड़की की मां ने प्राथमिक दर्ज कराई है। जिसमें आरोपी विकास कुमार उसके परिवार का नाम शामिल है। पुलिस मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। साथ ही लड़की को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट होगा।

यह भी पढ़े : सोते रह गए लोग, घर से 12 लाख के गहने लेकर चोर हुए फरार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने की महावीर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महावीर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। महावीर मंदिर में...

पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी लाएं और...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौघरी की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में पटना मेट्रो, ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप योजना और जेपी गंगा पथ...

सचिव डॉ. चंद्रशेखर ने कहा- जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना...

पटना : समाज कल्याण विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित, कमजोर एवं...

बिना फीस UPSC-BPSC की तैयारी, क्या है इस सरकारी पहल का...

पटना : राज्य सरकार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण...

लघु उद्यमी योजना से आत्मनिर्भरता तक की कहानी, जानिए कैसे

पटना : बिहार सरकार की लघु उद्यमी योजना राज्य के महिलाओं व पुरुषों के लिए आत्मनिर्भरता का प्रतीक माना जा रहा है। उद्योग विभाग...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img