Advertisment

JSCA के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी सहित 4 लोगों पर केस दर्ज

जमशेदपुरः झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी सहित चार लोगों पर 196 करोड़ रुपए के घोटाले का मामला दर्ज हुआ है. आपको बता दें कि झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रहते अमिताभ चौधरी ने 2010 से 2015 के बीच झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के विस्तार के लिए बीसीसीआई से 196 करोड रुपए लिए थे. इस मामले में झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य उज्जवल ने खर्च का ब्यौरा मांगा तो उसे नहीं दिया गया. जिसके बाद ये मामला न्यायालय पहुंचा, लेकिन जब तक बीसीसीआई और झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन की जांच चलती रही तब तक न्यायालय ने मामला दर्ज नहीं किया.  अब न्यायालय ने झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी, राजेश वर्मा, गोविंदा मुखर्जी और रंजीत कुमार सिंह को आरोपी बनाया है.  अब इन चारों लोगों से 196 करोड़ रुपए वसूला जाएगा. यह जानकारी शिकायतकर्ता के वकील रंजनधारी सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सार्वजनिक किया है.

रिपोर्ट-लाला जवीन

तीसरी बार आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष बने जगदानंद सिंह

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...