Advertisment

निशाने पर अमिताभ चौधरी, क्रिकेट स्टेडियम निर्माण का हुआ विरोध

बोकारोः बोकारो में झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा बनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का केंद्र में भाजपा की सहयोगी जदयू ने विरोध किया है. जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव और झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा है कि बोकारो में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने का कोई औचित्य नहीं है.

प्रवीण सिंह ने अमिताभ चौधरी और भाजपा विधायक बिरंचि नारायण पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए कहा कि वित्तीय अनियमितता और भोग विलास का साधन बनाने के लिए स्टेडियम निर्माण का प्रयास किया जा रहा है, भाजपा विधायक बिरंचि नारायण अपना व्यवसायिक हित के लिए अमिताभ चौधरी का साथ दे रहे हैं.

प्रवीण सिंह ने कहा कि अमिताभ चौधरी सत्ताधारी दल के विधायकों के साथ मिलकर पैरवी और जमीन एलॉटमेंट करवाने का काम करते हैं. इस्पात मंत्री के समक्ष इन सभी बातों को रखा जाएगा.

प्रवीण सिंह ने कहा कि इससे बेहतर होता कि 24 जिलों में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए संसाधन की व्यवस्था की जाती, इससे खिलाड़ियों का भला होता.

मौके पर रांची, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव सुनील सिंह ने कहा कि बीसीसीआई से झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन को जो राशि दी जाती है,उस राशि को कुछ खास जगहों पर इस्तेमाल किया जाना सरासर गलत है. बीसीसीआई से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए किया जाना चाहिए. आज हालात यह है कि दूसरे राज्यों के खिलाड़ियों को बोकारो का खिलाड़ी बताकर चयन किया जा रहा है और उन्हे राज्य स्तर पर क्रिकेट खिलाने का काम किया जा रहा है. इससे बोकारो के प्रतिभावान युवा खिलाड़ियों का हक मारा जा रहा है.

रिपोर्टः चुमन

Ben Stokes retires : बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...