पूर्व के विवाद में युवक के साथ मारपीट, एक लाख और बुलेट छीनने का लगाया आरोप

नालंदा : बिहार थाना इलाके के नकटपुरा गांव में पूर्व के विवाद को लेकर बदमाशों ने बाजार जा रहे एक युवक के साथ मारपीट करते हुए एक लाख रुपया और बुलेट छीन लिया। शोर गुल सुन आसपास के लोग इकट्ठा हुए जिसके बाद सभी बुलेट के साथ वहां से फरार हो गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।जख्मी मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी दिनेश पासवान का पुत्र रवि कुमार है।

पूर्व के विवाद में युवक के साथ मारपीट –

जख्मी ने बताया कि घर निर्माण के लिए सीमेंट और छड़ खरीदने के लिए बुलेट से बाजार जा रहा था। इसी बीच पूर्व से घात लगाए चार युवकों ने उसके साथ मारपीट करते हुए रुपए और बुलेट छीन लिया। बिहार थानाध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर दोनों पक्ष के बीच मार पीट हुआ है। मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची थी मगर सभी घर से फरार है। मार पीट करने वालो के घर के पास से छीना हुआ बुलेट बरामद कर थाना पर लाया गया है। आवेदन मिलने पर विधि संवत कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : होमगार्ड जवान की संदेहास्पद स्थिति में मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजा कुमार की रिपोर्ट

Jairam Mahto Police Dispute: जयराम महतो-पुलिस विवाद में आया नया मोड़,...

Jairam Mahto Police Dispute, धनबाद: डुमरी विधायक और जेएलकेएम नेता जयराम महतो से जुड़े बरवाअड्डा थाना विवाद के मामले में पिछले कुछ दिनों से...

Women’s Junior Asia Cup 2026: भारत ने चीन को हराकर लगातार...

Women’s Junior Asia Cup 2026, नई दिल्ली: भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया...

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...