छात्रों पर लाठीचार्ज मामले में धरना-प्रदर्शन का दौर जारी, पुलिसकर्मियों पर उठी कार्रवाई की मांग

रांचीः 3 अगस्त को धनबाद में जैक द्वारा जारी रिजल्ट का विरोध कर रहे छात्र-छात्राओं पर जिला प्रशासन द्वारा किया गया लाठीचार्ज का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। झारखंड का विभिन्न जिलों में धरना-प्रदर्शन का दौर शुरु हो चुका है।

इसी क्रम में आज धनबाद में रणधीर वर्मा चौक पर धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। भाजपा विधायक राज सिन्हा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने लाठीचार्ज में शामिल पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की और असफल छात्रों पर जल्द से जल्द निर्णय लेने की चेतावनी दिया। 

वहीं मीडिया से बात करते हुए राज सिन्हा एवं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हेमंत सरकार का पुलिस पर कंट्रोल ही नहीं है। प्रत्येक दिन हत्या और छिनतई जैसी घटनाएं सामने आ रही है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है, लेकिन निहत्थे छात्रों पर मर्दानगी दिखाती है। स्थिति इतनी बदतर हो चुकी है कि अब तो जज भी सुरक्षित नहीं है।

निरसा- लाठीचार्ज मामले में निरसा प्रखंड कार्यालय परिसर में भी एक दिवसीय महाधरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा की निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता के साथ सैकड़ों की संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता धरना स्थल पर पहुंचे और छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले एसडीएम सुरेंद्र कुमार को बर्खास्त करने की मांग की।

वहीं बोकारो ज़िला समहरणालय के समक्ष भारतीय युवा मोर्चा ने एक दिवसीय धरना देकर सरकार से एस.डी.एम पर अविलम्ब कार्यवाई की मांग की। स्वास्थ्य मंत्री, बन्ना गुप्ता को आड़े हाथों लेते हुए वक्ताओं ने कहा कि पुरी घटना स्वास्थ्य मंत्री के इशारे पर हुआ है। मोर्चा के विनोद कुमार ने कहा कि सरकार अगर सरकार इस मामले में कार्यवाई नहीं करती है तो मोर्चा पूरे राज्य में धरना-प्रदर्शन करेगा।

जमशेदपुर, साकची आम बागान मैदान में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया और हस्ताक्षर अभियान चलाया गया और महामहिम राज्यपाल को ईमेल के माध्यम घटना की जानकारी दी गयी। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं के ऊपर लाठीचार्ज की निंदा और उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...