Saran के सुशांत प्रताप सिंह सेना में बने लेफ्टिनेंट

Saran : सारण जिले के कर्ण कुदरिया निवासी संभू सिंह के पोते और हरेंद्र सिंह की नाती सुशांत प्रताप सिंह को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति मिली है।

भारतीय सैन्य अकादमी के 154 वें नियमित और 137 वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम की पासिंग आउट परेड शनिवार दिनांक 8 जून 2024 को देहरादून उत्तराखंड में आयोजित की गई। उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल एम वी सुचिंद्र कुमार ने पासिंग आउट परेड की सलामी ली। आईएमए कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन और डिप्टी जनरल अशोक नरेश भी मौजूद रहे। आईएमए से पास होने वाले 349 कैडेटो में 39 विदेशी कैडेट है।

पिता और चाचा भी रह चुके हैं सेना में अधिकारी

आपको बता दे कि भारतीय सेना में अधिकारी बने और लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्ति पाने वाले सुशांत के पिता सूबेदार संजय सिंह और चाचा नायक अनिल सिंह भी इससे पहले सेना में अपनी सेवा दे चुके हैं। सुशांत ने अपनी शुरुआत आर्मी पब्लिक स्कूल धौलाकुआं, नई दिल्ली से की और सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई वीआईटी यूनिवर्सिटी से पूरी की।

सुशांत बचपन से ही सेना में अधिकारी बनना चाहते थे इसलिए अपनी इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने एसएसबी इंटरव्यू को क्लियर किया और ऑल इंडिया रैंक 7 हासिल किया। इस उपलब्धि को लेकर परिवार में खुशी का माहौल है। पासिंग आउट परेड के दौरान पिता संजय सिंह, माता रूबी सिंह, मामा राजीव सिंह और मनोज सिंह मौजूद थे।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img