Best GPS in Jharkhand
Advertisment

CM Nitish लौटे पटना, एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

पटना: एनडीए सरकार के शपथग्रहण के बाद सीएम नीतीश कुमार पटना वापस लौट गए हैं। नीतीश कुमार के पटना वापसी के बाद भारी संख्या में कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंच कर उनका स्वागत किया। नीतीश कुमार के स्वागत में एयरपोर्ट पर महिलाओं ने जम कर नारा लगाया और हाथों में फूल लेकर सीएम का स्वागत किया। सीएम नीतीश के स्वागत में भारी संख्या में जदयू के महिला कार्यकर्ताओं के साथ ही अन्य कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंचे।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि सीएम नीतीश इस वक्त देश का नेतृत्व कर रहे हैं। वे एनडीए के साथ हैं और केंद्र में एनडीए की सरकार बनी है। एनडीए की सरकार का मतलब ही है विकास। हमारे नेता सिर्फ विकास में विश्वास करते हैं और यही वजह है कि भीषण धूप होने के बावजूद हम उनके स्वागत में एयरपोर्ट पर खड़े हैं।

बता दें कि बीती शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कुल 72 सांसदों ने नई कैबिनेट के मंत्री के रूप में शपथ ली। सीएम नीतीश कुमार नई सरकार में एक मजबूत सहयोगी के तौर पर हैं और केंद्र की सरकार में उनकी मजबूत स्थिति है। मोदी कैबिनेट में जदयू के दो सांसदों को जगह दी गई है।

Modi Cabinet की पहली बैठक आज, आज ही हो सकता है विभागों का बंटवारा

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

CM Nitish CM Nitish

CM Nitish

Dhanbad Jagjivan Nagar Murder News: पुरानी रंजिश या कुछ और? जगजीवन...

Dhanbad Jagjivan Nagar Murder News: झारखंड के धनबाद जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र के जगजीवन नगर में शनिवार को 24 साल के एक युवक की...

Reliance Jio Bihar Jharkhand June 2026: बिहार-झारखंड में जियो का दबदबा...

Reliance Jio Bihar Jharkhand June 2026: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (TRAI) की जून 2026 की कंज्यूमर मार्केट शेयर (CMS) रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो...

भोजपुर में बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 8 हजार लीटर से अधिक...

भोजपुर : भोजपुर के जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी और...