3 बच्चे की मां को बेहरमी से मारकर आम के पेड़ से लटकाया

बांका : बांका के जयपुर थाना क्षेत्र में तीन बच्चे की मां को बेहरमी से मार कर आम के पेड़ से लटका देने का मामला सामने आया है।बताया जा रहा है जान से मारने के बाद महिला को फांसी से लटका दिया गया है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार है। बताया जा रहा है कुछ दिन पहले महिला का ससुराल वालों से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। सूचना पर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, मृतक महिला रीता देवी उम्र 25 वर्ष पति युगल किशोर यादव घर कानीबेल के रूप में शिनाख्त की गई। मृतक रीता देबी का मायके बगल के गांव दीघीबांध थाना जयपुर में ही है। मृतक के चचेरा भाई चंद्रशेखर यादव ने बताया कि उनकी बहन को ससुराल वाले मार कर फांसी पे लटका दिया है। चंद्रशेखर यादव ने बताया कि बीते कल शनिवार के तीन बजे से ही इनकी चचेरी बहन से ससुराल वाले लड़ाई झगड़ा कर रहा था। जिसके बेरहमी से इतना मारा कि मृतक के पैर तक खून बह कर जम गया था। ससुराल वाले चोरथान बहियार के एक आम के पेड़ से गले में रस्सी का फंदा बांधकर फांसी पे लटकाने का नाटक किया है।

आपको बता दें कि मृतक महिला तीन बच्चे की मां है। बड़ी बेटी अनुष्का कुमारी छह वर्ष दूसरी बेटी प्रियंका चार वर्ष व छोटा बेटा आनंद कुमार दो वर्ष की है। उक्त घटना के बाद ससुराल वाले फरार हो गए है। पति युगल किशोर यादव ससुर नरसिंह यादव व सास जिनका नाम किसी ने बताने में असर्मथता जाहिर किया सब मृतका के तीनों बच्चे के साथ घर से फरार हो गए हैं। चंद्रशेखर यावद ने बताया कि गांव कानीबेल के लोग ने घटना की सूचना दी तब मायके वाले घटनास्थल पर आज पहुंचे जहां जयपुर पुलिस पहुंच चुकी थी। मृतक महिला दीघीबांध के नरसिंह यादव की पुत्री है।

जानकारी के अनुसार, मृतक का पति युगल यादव कोलकाता में मजदूरी करता है और चार दिन पूर्व ही वह घर बनाने के लिये घर कानीबेल आया था। जयपुर थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि रीता देवी को आम के पेड़ से फांसी के फंदे से लटका पाया गया है। अभी तक मृतक के परिजन ने लिखित शिकायत नहीं दी है। मृतका की शव को पंचनामा बना पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज दिया गया है। लिखित आवेदन देने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : 70 साल के बुजुर्ग दंपति की हत्या, पति-पत्नी पर कुल्हाड़ी से प्रहार करके भागे अपराधी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...