Advertisment

गंगा नदी को स्वच्छ रखने के लिए चलाया गया जल सत्याग्रह

कटिहार : मनिहारी गंगा तट और गंगा नदी को स्वच्छ रखने के लिए मनिहारी नागरिक संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में लोगों ने जल सत्याग्रह कर प्रशासन को चेताया. नागरिक संघर्ष समिति के संयोजक ने कहा कि पूरे मनिहारी के गंदा पानी मनिहारी गंगा घाट में समा रहा है. प्रशासन की तरफ से घाट पर नाला बना कर जैसे तैसे हालत में छोड़ दिया गया है. ऐसे में महापर्व छठ से पहले दूरदराज से गंगा नहाने के लिए आने वाले छठ व्रत करने वाले लोग और अन्य लोगों को भी इसी गंदे पानी में नहाना पड़ेगा.

इसी के विरोध में नागरिक संघर्ष समिति से जुड़े हैं बड़ी संख्या में लोग गंगा में उतर कर जल सत्याग्रह के माध्यम से जल्द इस हालात के निदान की मांग कर रहे हैं,वही विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं दीपक पोद्दार ने कहा कि मनिहारी घाट सिर्फ छठ के लिए ही नहीं बल्कि साल भर इस घाट में अन्य जिला एवं अन्य प्रदेश से लोग आते हैं, ऐसे में इस घाट को स्वच्छ सुंदर बनाने के साथ-साथ स्थाई रूप से वस्त्र बदलने और शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए. कुल मिलाकर एक तरफ सरकार जहां गंगा के निर्मल धारा को अविरल रखने के लिए नमामि गंगे योजना पर जोर दे रहे हैं, वही आम लोगों के द्वारा गंगा के सफाई पर यह गंभीरता भारत के सबसे प्राचीन नदी के प्रति आस्था के साथ साथ इलाके के लिए विकास के दृश्टिकोण से मील का पत्थर साबित हो सकता है.

रिपोर्ट : श्याम

गंगा को स्वच्छ बनाने में सरकार गंभीर- नीतीश कुमार

Jharkhand High Court Verdict: मानसिक बीमारी का सिर्फ आरोप तलाक का...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि केवल मानसिक बीमारी का आरोप लगाकर तलाक नहीं लिया जा सकता। इसके लिए ठोस और चिकित्सीय साक्ष्य प्रस्तुत करना...

JSSC Recruitment 2026: सहायक आचार्य भर्ती आवेदन स्थगित, Inter Level Exam...

जेएसएससी ने सहायक आचार्य (पारा कोटि) भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी है। इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के आवेदन की...

JPSC Recruitment Process: जेपीएससी में खत्म हुई Member in Charge व्यवस्था,...

झारखंड लोक सेवा आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। वर्षों पुरानी मेंबर इन चार्ज व्यवस्था लगभग समाप्त कर दी गई...