13 June तक नहीं आएगा वेतन तो 14 से सामूहिक हड़ताल पर चले जाएंगे नालंदा के Dial 102 एंबुलेंस कर्मी

नालंदा: नालंदा में तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज डायल 102 एंबुलेंस कर्मियों ने बैठक कर सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया। एंबुलेंस कर्मियों ने बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ के बैनर तले बिहारशरीफ के संघ कार्यालय में बैठक कर 14 जून को सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया है।

बैठक के बाद कर्मियों ने सिविल सर्जन को पांच सूत्री ज्ञापन भी सौंपा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि मार्च अप्रैल और मई का अभी तक वेतन नहीं दिया गया है। वेतन नहीं मिलने से एंबुलेंसकर्मियों के सामने काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर 13 जून तक वेतन नहीं दिया गया तो 14 जून से सभी कर्मी सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे।

उन्होंने बताया कि सिविल सर्जन को श्रम कानून के आधार पर वेतन भुगतान, मार्च, अप्रैल और मई महीने का वेतन अविलंब भुगतान, सभी कर्मियों को अविलंब नियुक्ति पत्र देने, अविलंब परिचय पत्र देने और वेतन के साथ ही वेतन पर्ची देने संबंधी ज्ञापन भी सौंपा गया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- नवनिर्वाचित MP पप्पू यादव के विरुद्ध मामला दर्ज, सांसद ने कहा…

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

Dial 102 Dial 102

Dial 102

Saffrn

Trending News

मंत्री श्रवण कुमार ने नालंदा में 9 आपदा पीड़ित परिवारों को...

पटना : ग्रामीण विकास विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने नालंदा जिले के नूरसराय...

गोलियों की तड़तड़ाहट से एक बार फिर थर्राया बेगूसराय, ड्राइवर घायल

बेगूसराय : बेगूसराय में गोलियों की गूंज से पूरा इलाका दहल उठा। लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में आपसी विवाद ने उस...

राबड़ी आवास पर परिवार व नेताओं के साथ लालू यादव ने...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज यानी 11 जून को अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। कई बड़े नेताओं...

श्मशान शेड निर्माण को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने लगाया गड़बड़ी का...

मांडू: मांडू प्रखंड के मंझला चुम्बा पंचायत अंतर्गत केंदया गोसाई गांव में निर्माणाधीन श्मशान शेड को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने निर्माण...

खगड़िया-कन्हौली बहियार में वज्रपात का कहर, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत,...

खगड़िया : खगड़िया जिले के पौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्हौली बहियार स्थित दुखहरण बाबा स्थान के समीप गुरुवार सुबह वज्रपात की चपेट में आने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img