बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, 10 अपराधी गिरफ्तार

पटना : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां पटना पुलिस और बिहार एसटीएफ टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। दोनों की संयुक्त कार्रवाई में पटना से सटे नदी थाना क्षेत्र के जेठुली से 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक ब्रेजा और और फॉर्च्यूनर के अलावा सात रायफल, पिस्टल, 181 कारतूस और 15 मोबाइल जब्त किया गया है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए पटना के ग्रामीण एसपी रौशन कुमार ने बताया कि पिछले साल इस इलाके में चार लोगों की हुई हत्या के नामजद आरोपी बच्चा राय और उमेश राय जमानत पर बाहर निकले है। इनके समर्थन में करीब 50 की संख्या में लोग हथियारों से लैस थे। दूसरी ओर पीड़ित पक्ष गौरव कुमार और ललन राय के समर्थन में भी करीब 50 की संख्या में लोग हथियारों से लैस थे और भिड़ने वाले थे। पुलिस और एसटीएफ दोनों एजेंसियों ने तत्काल सूचना परकरवाई करते हुए 10 लोगों को हथियारों समेत गिरफ्तार कर लिया और एक बड़ी वारदात को टाल दिया। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।

बरामदगी

1. 13 मोबाइल

2. मारूति कम्पनी का ब्रेजा गाड़ी जिसका रजि० नंबर-BR-01FU-8055

3. फॉरचूनर गाड़ी

4. 0.315 बोर का 06 लाईसेंसी रायफल (लाइसेंस सहित)

5. गोली-161

6. पीस खोखा-9

7. स्पोटिंग रायफल-1

8. 29 स्पोटिंग रायफल का गोली

9. दो नाली बंदूक-1

10. रिपीटर रायफल-1

11. पिस्टल-1

यह भी पढ़े : बिहार STF ने 2 कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Fuel Crisis in Ranchi: रांची समेत कई इलाकों में पेट्रोल-डीजल संकट...

रांची और आसपास के इलाकों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत बढ़ी। कई पेट्रोल पंप ड्राई हुए, लोगों की भीड़ बढ़ी और कई जगह राशनिंग शुरू...

Blood Crisis in RIMS: रिम्स समेत झारखंड के बड़े अस्पतालों में...

रांची रिम्स और धनबाद एसएनएमएमसीएच में खून की भारी कमी से मरीजों की परेशानी बढ़ी। कई ऑपरेशन टालने पड़े, ब्लड बैंक का स्टॉक बेहद...

Online Medicine Sale Protest: झारखंड में 20 मई को बंद रहेंगी...

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में झारखंड की 18 हजार दवा दुकानें 20 मई को बंद रहेंगी। केमिस्ट्स एसोसिएशन ने ई-फार्मेसी पर सख्त कानून...

Jharkhand Police Bharti 2026: झारखंड में 9362 सिपाही पदों पर भर्ती...

झारखंड पुलिस में 9362 आरक्षी पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। रोस्टर क्लीयरेंस के लिए 14 मई को पुलिस मुख्यालय में अहम बैठक...

Maiya Samman Yojana Update: झारखंड में महिलाओं और पेंशनधारकों को बड़ी...

 झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना और सर्वजन पेंशन योजना के लिए जिलों को राशि जारी की। महिलाओं को एक साथ 5000 रुपये...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img