Advertisement
Advertisement

वज्रपात से मरने वालों के आश्रितों व घायलों को मुआवजा राशि का भुगतान की स्वीकृति

रांची. रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा प्राकृतिक आपदा (वज्रपात) से प्रभावित व्यक्तियों के आश्रितों/घायलों को क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि की निकासी एवं वितरण की स्वीकृति दी गयी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए जिले के 10 अंचल के स्थानीय प्राकृतिक आपदा (वज्रपात) से प्रभावित व्यक्तियों/आश्रितों के लिए कुल 60 लाख 21 हजार 500 रुपये की निकासी एवं वितरण की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

वज्रपात से मरने वालों के आश्रितों व घायलों को मुआवजा

स्थानयी प्राकृतिक आपदा (वज्रपात) से प्रत्येक मृतक के आश्रित को चार लाख एवं घायल को चार हजार तीन सौ रुपये क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि का भुगतान किया जायेगा। उपायुक्त द्वारा जिला नजारत उपसमाहर्त्ता को राशि निकासी कर अंचल अधिकारी बेड़ो, ओरमांझी, अनगड़ा, कांके, लापुंग, नगड़ी, चान्हो, ईटकी, माण्डर एवं सोनाहातू के आरटीजीएस के माध्यम से राशि उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया है। साथ ही उपायुक्त द्वारा सभी संबंधित अंचल अधिकारियों को स्वीकृत प्रस्ताव राशि का उपयोगिता प्रमाण-पत्र राशि प्राप्त होने के एक सप्ताह के अंदर भेजने को कहा गया है।

Commercial Advertisment

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: केसरिया के 160 कलाकारों के लिए खुलने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केसरिया नगर पंचायत स्थित सम्राट अशोक...

JioFinance Digital Gold: धनतेरस पर सोना खरीदने का नया तरीका, जियोपॉइंट्स...

JioFinance Digital Gold: डिजिटल पेमेंट करने वाले जियोफाइनेंस ऐप के ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की गई है। अब UPI ट्रांजैक्शन और बिल...

Bihar Business Connect 2027: 2 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव और...

Bihar Business Connect 2027, पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार ने अपनी तैयारियां...