Advertisment

अगले पांच दिनों तक हीट वेव का रेड अलर्ट

रांची:  झारखंड में भीषण गर्मी का कहर जारी है। फिलहाल इससे राहत डी नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने 12, 13 और 14 जून को हीट वेव चलने का रेड अलर्ट जारी किया है।

पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है।

गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों के केजी से लेकर कक्षा 12 तक की कक्षाएं 12 जून से 15 जून तक बंद करने का फैसला किया है। मंगलवार को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने यह आदेश जारी कर दिया है।

इसको लेकर रांची मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जो जानकारी साझा की गई है उसके अनुसार ओने वाले तीन दिन यानी 15 जून जक पुरे राज्य में झुलसाने वाली गर्मी पड़ेगी। अगले तीन-चार दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं है।

लगभग सभी जिलों में पारा 40 डिग्री से अधिक रहने की संभावना जताई गई है। कई जगहों का पारा 45 डिग्री से ऊपर भी जा सकता है।

लेकिन, 15 जून को कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवाओं का झोंका भी चलेगा। हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर रहने की संभावना है। यानी राज्य में कहीं भीषण गर्मी, तो कहीं दोपहर बाद हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

लेकिन, इससे तापमान में कोई गिरावट होने की संभावना नहीं है। मंगलवार को डालटनगंज और सरायकेला का पारा 45.4 डिग्री दर्ज किया गया।

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...