NMCH अस्पताल के पास अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को मारी टक्कर

पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (NMCH) के इमरजेंसी वार्ड के पास मंगलवार की रात अज्ञात फोर व्लीलर वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। गाड़ी व्यक्ति की पैर पर चढ़ गया और घायल होकर वह अस्पताल परिसर में ही गिर गया। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति अस्पताल में किसी मरीज को देखने के लिए दानापुर से आया था। घायल व्यक्ति का नाम मंटू कुमार है।

आपको बता दें कि अस्पताल के पास मौजूद लोग दौड़कर गाड़ी चालक को पकड़ लिया लेकिन घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती नहीं किया उसे निजी अस्पताल में भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, अस्पताल में कुछ ऐसे एजेंट है जो निजी अस्पताल के लिए काम करते हैं। मंटू कुमार मरीज को देखकर अस्पताल से जैसे ही बाहर निकले वैसे ही उनके साथ यह घटना घटी। लोगों का कहना है कि अस्पताल में पदस्थापित गार्ड भी इस घटना का जिम्मेवार है। लोगों ने कहा कि इस अस्पताल में इस तरह की घटना हमेशा होते ही रहता है। लोगों ने कहा कि अस्पताल अपने यहां भर्ती करने के बजाए दूसरे जगह दूसरे अस्पताल में भेज दिया।

यह भी पढ़े : ब्रांडेड कंपनियों के नकली सरसों तेल फैक्ट्री का भंडाफोड़, करोड़ों बरामद

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

उमेश चौबे की रिपोर्ट

NEET Re-Exam Scam: लखीसराय में बायोमीट्रिक सिस्टम में सेंध, मेडिकल छात्रों...

बिहार के लखीसराय में री-नीट परीक्षा के दौरान फर्जी परीक्षार्थी गिरोह का बड़ा खुलासा। बायोमीट्रिक सिस्टम में सेंध लगाकर मेडिकल छात्रों को परीक्षा केंद्र...

Jharkhand Health Alert: जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का कहर, MGM Hospital...

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में ब्रेन मलेरिया से पीड़ित 20 बच्चों का इलाज चल रहा है। पांच बच्चों की हालत गंभीर है। पोटका में...

Ranchi Airport Weather: खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली...

रांची एयरपोर्ट पर खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। मौसम सुधरने के बाद विमान करीब दो...