पिता ने पुत्र को संपत्ति किया बेदखल तो पत्नी ने भी छोड़ी साथ, युवक ने की खुदकुशी

नालंदा : युवक ने की खुदकुशी – बिहार के नांलदा से एक खबर है। जिस युवती के प्रेम में पागल युवक ने पिता की दौलत को ठुकराया, एक दिन वहीं पत्नी युवक को छोड़कर दूसरे जगह रहने लगी। पत्नी और पिता के व्यवहार से आहत युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर लिया। मृतक लहेरी थाना इलाके के मथुरिया मोहल्ला सती स्थान निवासी जितेंद्र राम का पुत्र रॉकी कुमार है।

युवक ने की खुदकुशी –

मृतक के बहाने शिवकुमार ने बताया कि करीब तीन साल पहले उसने प्रेम-विवाह कर लिया था। विवाह से उसके पिता नाराज थे इसलिए उसने पुत्र को संपत्ति से बेदखल कर दिया। संपत्ति से बेदखल किए जाने के बाद पत्नी को लेकर पटना चला गया और वहीं रहकर मेहनत मजदूरी करने लगा। कुछ महीना पहले पत्नी ने उसे छोड़ दी। पिता और पत्नी की व्यवहार से आहत युवक बुधवार की शाम बिहारशरीफ के रामचंद्रपुर स्थित एक होटल का कमरा बुक कर जहर खाकर सो गया।

गुरुवार की सुबह अचानक जब उसकी तबीयत खराब होने लगी तो होटल संचालक ने डायल-112 को इसकी जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। होटल के कमरे से मिले सल्फास की पूरिया से पता चलता है कि युवक ने जहर खाया था।

युवक ने की खुदकुशी –

वही युवक की पत्नी अनुराधा कुमारी का कहना है कि वह अक्सर शराब पीकर घर आता था। घर का सामान तोड़फोड़ करने के साथ-साथ उसके साथ-साथ मारपीट किया करता था। बार-बार उसकी इस आदत से तंग आकर वह उसे छोड़कर दूसरे जगह रहने चली गई थी। लहेरी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला है कि युवक को पिता ने संपत्ति से बेदखल कर दिया था। वहीं पत्नी भी साथ नहीं रह रही थी। इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़े : नालंदा के मेहुदीनगर गांव में पेयजल के लिए हाहाकार 

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजा कुमार की रिपोर्ट युवक ने की खुदकुशी युवक ने की खुदकुशी

Saffrn

Trending News

मंत्री श्रवण कुमार ने नालंदा में 9 आपदा पीड़ित परिवारों को...

पटना : ग्रामीण विकास विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने नालंदा जिले के नूरसराय...

गोलियों की तड़तड़ाहट से एक बार फिर थर्राया बेगूसराय, ड्राइवर घायल

बेगूसराय : बेगूसराय में गोलियों की गूंज से पूरा इलाका दहल उठा। लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में आपसी विवाद ने उस...

राबड़ी आवास पर परिवार व नेताओं के साथ लालू यादव ने...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज यानी 11 जून को अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। कई बड़े नेताओं...

श्मशान शेड निर्माण को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने लगाया गड़बड़ी का...

मांडू: मांडू प्रखंड के मंझला चुम्बा पंचायत अंतर्गत केंदया गोसाई गांव में निर्माणाधीन श्मशान शेड को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने निर्माण...

खगड़िया-कन्हौली बहियार में वज्रपात का कहर, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत,...

खगड़िया : खगड़िया जिले के पौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्हौली बहियार स्थित दुखहरण बाबा स्थान के समीप गुरुवार सुबह वज्रपात की चपेट में आने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img