शाहनवाज ने कहा- देश में NDA की सरकार बनी है और चलेगी पूरे 5 साल

पटना : पूर्व मंत्री व बीजेपी के वरिष्ठ नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने विपक्ष पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केंद्र में एनडीए की सरकार बनी है और यह पूरे पांच साल तक चलेगी। परंतु विपक्ष सपने देख रहा है यह सरकार नहीं चलेगी। ऐसा नहीं होने वाला है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हो या आंध्र प्रदेश के नेता चंद्रबाबू नायडू सभी लोग एनडीए सरकार के साथ है। उन्होंने कहा कि इस पर कांग्रेस को राजनीति करने की जरूरत नहीं है और ज्यादा खुश होने की भी जरूरत नहीं है।

बीजेपी-NDA तीन राज्यों में बनाई है सरकार – शाहनवाज हुसैन

सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि इस लोकसभा के चुनाव में एनडीए केंद्र में सरकार बनाने में सफल रही। बल्कि आंध्र प्रदेश, उड़ीसा और अरुणाचल प्रदेश तीन राज्यों में भी भारतीय जनता पार्टी में सरकार बनाई है। इसके अलावा कुवैत में मिशन हादसे में मारे गए भारतीय के बारे में उन्होंने कहा कि इस पर विदेश मंत्रालय नजर रखी है। इस पर कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी राजनीति कर रहे हैं, यह गलत है। सरकार की प्राथमिकता है कि किस तरह से विदेश में भारत मूल के लोग काम करने जा रहे हैं। उनकी सुरक्षा का ख्याल करना भारत सरकार की जिम्मेवारी है और सरकार कर रही है।

यह भी पढ़े : नितिन नवीन का तेजस्वी पर तंज, कहा- ओवर कॉन्फिडेंस हो चुके हैं विपक्ष के नेता

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

BCCL Coal Dispatch: कोयले की बढ़ती मांग के बीच BCCL का...

BCCL Coal Dispatch, धनबाद: देश के पावर प्लांटों और थर्मल पावर स्टेशनों में कोयले की बढ़ती मांग को देखते हुए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड...

Gumla RO Water Plant: मरीजों को जिस पानी को बताया जा...

Gumla RO Water Plant: सदर अस्पताल परिसर में संचालित सृष्टि प्राण प्रवाह आरओ वॉटर प्लांट को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। अस्पताल में इलाज...

Bihar Sports Infrastructure: 90 एकड़ का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और 40 हजार...

Bihar Sports Infrastructure: बिहार में खेल के क्षेत्र में विकसित की जा रही आधारभूत संरचनाओं का असर अब राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी...