नितिन नवीन का तेजस्वी पर तंज, कहा- ओवर कॉन्फिडेंस हो चुके हैं विपक्ष के नेता

पटना : बीजेपी कोटे से बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मीडिया को संबोधित किया। बता दें कि बिहार बीजेपी हारी हुई सीटों को लेकर समीक्षा बैठक कर रही है। आज नितिन नवीन इसको लेकर मीडिया से बातचीत की। साथ ही उन्होंने बिहार सरकार के मंत्रियों को प्रभारी मंत्री बनाए जाने को लेकर कहा कि सरकार का दायित्व होता है क्षेत्र की समस्याओं को समुचित समाधान करना। सरकार की सभी विकास कार्य जनता तक पहुंच रहे हैं या नहीं उसकी भी समीक्षा मंत्री के माध्यम से होती है।

बीजेपी के समीक्षा बैठक को लेकर मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि हमारी पार्टी की रणनीति है कि हारे और जीते हुए सीटों को लेकर समीक्षा करे। हर राज्यों में समीक्षा का दौर चल रहा है। कमियों को कैसे दूर किया जाए उसी पर समीक्षा में चर्चा हो रही है। नितिन नवीन पर तेजस्वी यादव पर तंज कसा। तेजस्वी ने कहा है कि 2025 में मैं मुख्यमंत्री बन जाऊंगा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी बहुत ही ज्यादा ओवर कॉन्फिडेंस हो चुके हैं। तेजस्वी 25 का इंतजार क्यों कर रहे हैं घर में मुख्यमंत्री के बोर्ड के साथ कुर्सी लगाकर बैठ जाएं। तेजस्वी को मुख्यमंत्री परिवार के लोग बनना चाहते हैं जनता नहीं।जनता जानती है कि राजद के शासनकाल में क्या-क्या हुआ है और क्या हो सकता है।

नितिन नवीन ने कुवैत में 41 भारतीयों की आगलगी में मौत की घटना पर दुख जाहिर किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस घटना की खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। आंकड़ा बिहार के लोगों का अगर भी है तो पता लगाने का काम किया जा रहा है।सरकार का पूरा सहयोग पीड़ित परिवार के लोगों को मिलेगा।

यह भी पढ़े : तेजस्वी का डबल इंजन सरकार पर हमला, कहा- बिहार में मंगलराज या जंगलराज

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...

Bihar Skill Development: युवाओं को Digital Skills में दक्ष बनाने पर...

 बिहार में डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने AI आधारित प्रशिक्षण को शामिल करने के निर्देश दिए, रोजगार...

JTET में बदलाव पर पलामू-गढ़वा में आक्रोश, हेमंत सरकार को घेरा

Jharkhand: JTET (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) से भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को हटाये जाने के मुद्दे पर गढ़वा में सियासी घमासान तेज हो...

Garhwa में मनरेगा योजना अंतर्गत राशि घोटाला करने पर हुई कार्रवाई,...

Garhwa: सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही एवं अनियमितता बरतने के विरुद्ध उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा प्रखंड रंका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) पर...

बाघमारा भूधसान घटना स्थल पहुंचे विधायक जयराम महतो, BCCL को ठहराया...

Jharkhand: बाघमारा सोनारडीह के टाण्डाबारी में कल हुए भूधसान की घटना की जानकारी पाकर आज डुमरी विधायक जयराम महतो घटनास्थल पहुंचे। यहां आकर घटनास्थल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img