रोहतास: रोहतास में स्नान करने के दौरान सोन नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना नौहट्टा थाना क्षेत्र के भवनाथपुर की है जहां स्नान करने के दौरान एक किशोर फिसल कर नदी के गहरे पानी में चला गया और डूबने उसे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान झारखण्ड के विनोद मेहता का 15 वर्षीय पुत्र नीरेंद्र मेहता के रूप में की गई।
परिजनों ने बताया कि किशोर अपनी नानी के घर आया था जहां वह कुछ बच्चों के साथ स्नान करने के लिए सोन नदी में गया। स्नान करने के दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद नदी से बरामद किया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Saran चुनावी हिंसा मामले में तेजस्वी पर भाजपा का प्रहार, कहा..
रोहतास से सलाउद्दीन की रिपोर्ट
ROHTAS ROHTAS
ROHTAS
Highlights







