Advertisment

प्रदर्शन के दौरान एंबुलेंस कर्मियों और सिविल सर्जन के बॉडीगार्ड से हुई हाथापाई

नालंदा : प्रदर्शन – पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज 102 एंबुलेंस कर्मियों ने 14 जून से सामूहिक अवकाश पर जाने की घोषणा किए थे। हालांकि कर्मी शुक्रवार को अपने पूर्व से किया घोषणा को टालते हुए सिर्फ सिविल सर्जन का घेराव और प्रदर्शन माध्यम से अपनी बातों को पहचाने की घोषणा के तहत सिविल सर्जन का घेराव करने पहुंचे। तय समय में कर्मी सिविल सर्जन कार्यालय के समीप अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए कार्यालय कक्ष में घुसने का प्रयास किया जिसपर।सिविल सर्जन के बॉडीगार्ड ने रोक दिया।

प्रदर्शन – कर्मियों और बॉडीगार्ड में काफी देर तक बहस हुआ नौबत हाथापाई तक पहुंच गई

इस दौरान कर्मियों और बॉडीगार्ड में काफी देर तक बहस हुआ नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। हालांकि अन्य कर्मियों के सहयोग से दोनों को शांत कराया गया। इसके बाद पांच सदस्य टीम सिविल सर्जन डॉक्टर श्यामा राय को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन कर रहे बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि सिविल सर्जन के बॉडीगार्ड द्वारा हम लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। हमलोग को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिल रहा है।

अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने के लिए सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे थे

अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने के लिए सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे थे। यदि तीन दिनों के भीतर हम लोगों का वेतन नहीं दिया गया तो 18 जून से हमलोग सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे जिसकी सारी जवाब देही सिविल सर्जन की होगी। सिविल सर्जन डॉक्टर श्यामा राय ने बताया कि उनकी मांगों को बढ़िया अधिकारी तक पहुंचा दिया जाएगा। तीन दिनों के भीतर इनका वेतन भुगतान कर दिया जाएगा। मौके पर कुमार गौतम अरुण, सिकंदर पंकज कुमार, देवानंद दास, रजनीकांत, शैलेश कुमार, असगर अली, उदय कुमार, सन्नी कुमार, सुधा कुमार, सूरज कुमार, संजय कुमार, जितेश कुमार, विनोद कुमार व रोशन सिंह अन्य शामिल थे।

यह भी पढ़े : ईंट पत्थर से कूच-कूचकर टोटो चालक की हत्या, कचड़े में मिला शव

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजा कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur Gau Samman Aahwan Abhiyan: जमशेदपुर में गौ सम्मान आह्वान अभियान,...

Jamshedpur Gau Samman Aahwan Abhiyan: 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत शहर में एक बड़ा जन-जागरूकता कार्यक्रम और रैली आयोजित की गई। इस अभियान...

Koderma Meghatari Road Accident: मेघातरी घाटी में भीषण हादसा, ट्रक का...

Koderma Meghatari Road Accident: सोमवार देर रात जिले के मेघातरी घाटी इलाके में एक दुखद सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पत्थर...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...