उपायुक्त, सिविल सर्जन, डीटीओ सहित अन्य अधिकारियों ने लिया बूस्टर डोज

Lohardaga:  कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर मंगलवार को डीसी कार्यालय लोहरदगा में सदर अस्पताल सिविल सर्जन डॉ संजय कुमार सुबोध के नेतृत्व में डीसी दिलीप कुमार टोप्पो, डीडीसी अखौरी शशांक सिंहा, परिवहन पदाधिकारी अमित बैसार, सिविल सर्जन डॉ संजय कुमार सुबोध, आशुलिपिक बाल किशोर नाथ शाहदेव सहित अन्य अधिकारियों ने बूस्टर डोज लगवाया.

बता दें कि बढ़ते संक्रमण पर रोकथाम के लिए प्रशासन का पूरा जोर टीकाकरण पर है. स्वास्थ्य कर्मी, फ्रंट लाइन वर्कर और 60 वर्ष से अधिक आयु के बीमारी से ग्रसित बुजुर्गों को तीसरा टीका (बूस्टर डोज) लगवाने की शुरुआत हो चुकी है.

इस मौके पर डीसी दिलीप कुमार टोप्पो ने कहा कि जिले के सभी वैसे स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन कर्मियों जिन्होंने कोविड-19 का दूसरा टीका लगवा लिया है और दूसरा टीका लगवाने के बाद 39 सप्ताह की अवधि पूरा कर लिया है. उन्हें अनिवार्य रूप से प्रिकॉशन डोज लगवाया जाएगा.

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ संजय कुमार सुबोध ने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को टीकाकरण कराने की भी अपील की और कहा कि कोरोना महामारी से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन लगातार टीकाकरण अभियान के माध्यम से शत-प्रतिशत लोगों को टीका लगवाने की ओर कटिबद्ध है. आम जन भी अपने-अपने बच्चों का टीककरण करवा कर इस प्रयास को सफल बनावें.

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...