Big Breaking : ट्रेलर से टकराई बाइक, दो की दर्दनाक मौत, एक गंभीर…

Big Breaking

Simdega – कोलेबिरा सिमडेगा मुख्य पथ में नवा टोली बगीचा पेट्रोल पंप के समीप ट्रेलर और मोटरसाइकिल में हुई भिड़ंत दो के मौके पर हुई मौत तीसरे की हालत भी है नाजुक बनी हुई है। मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे। पुलिस-प्रशासन मृतक की पहचान करने में जुट गई है।

बाईक में तेल भरवाने निकले थे तीन युवक

राँची-सिमडेगा मुख्य पथ पर कोलेबिरा प्रखंड के नवा टोली बगीचा के समीप पेट्रोल पंप के समीप दो पहिया वाहन में तीन व्यक्ति सवार होकर तेल भरवाने जा रहे थे। इसी क्रम में विपरीत दिशा से सिमडेगा की ओर से तीव्र गति से आ रही ट्रेलर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल पर सवार तीनों व्यक्ति सड़क के किनारे गिर पड़े।

ये भी पढ़ें-Big Breaking : उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, 10 की मौत, कई घायल… 

ट्रेलर की गति इतनी तेज थी की मोटर साइकिल सवार को रौंदा डाला  जिससे मौके पर ही मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति की मृत्यु तत्काल हो गई, वहीं तीसरे को उचित उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घायल को अस्पताल पहुंचाया

उसकी भी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह तीनों नवा टोली में किसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आ रहे थे। मौके वारदात पर पुलिस प्रशासन पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और अग्रतर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम की दिशा में कार्य करना प्रारंभ कर दिया।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : चुनावी रण में जयराम महतो एंड टीम, विधानसभा चुनाव में किसका बिगाड़ेंगे काम ! 

घटना इतनी दर्दनाक थी कि वहां सैकड़ो की संख्या में लोग जमा थे परंतु मृत व्यक्ति की पहचान के लिए देखने की भी किसी में हिम्मत नहीं हो पाई। बताया जा रहा है कि तीनों लसिया एटांग के रहने वाले थे और वे लोग नवा टोली किसी परिवार के श्राद्धकर्म कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे।

Ranchi Cyber Fraud: ₹2,000 ट्रैफिक चालान के फर्जी मैसेज से सावधान,...

रांची में साइबर अपराधी ₹2,000 के फर्जी ट्रैफिक चालान का मैसेज भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ट्रैफिक एसपी ने अनजान लिंक पर...

Indian Army TES 56 Recruitment: 12वीं पास युवाओं को सेना में...

 Indian Army TES 56 Recruitment के लिए आवेदन 14 अक्टूबर से शुरू। 12वीं में PCM के 60% अंक और JEE Main 2026 अनिवार्य। चयनित...

Jharkhand High Court: गुमला की लापता बच्ची के मामले में हाईकोर्ट...

 झारखंड हाईकोर्ट में गुमला की आठ साल से लापता बच्ची के मामले में सुनवाई हुई। अदालत ने सरकार से जांच रिपोर्ट को लेकर सवाल...