Advertisment

भोजपुर में Selfie लेने के चक्कर में चार लड़के बहे गंगा में, खोजबीन जारी

भोजपुर: जानलेवा Selfie – भोजपुर में गंगा दशहरा के अवसर पर गंगा नदी में स्नान करने गए चार लड़के डूब गए। चार लड़कों के डूबने की खबर के बाद मौके पर अफरतफरी मच गई। घटना भोजपुर के बहोरनपुर ओपी अंतर्गत शिवपुर गंगा घाट की है। चारों डूबे युवक की तलाश की जा रही है लेकिन दो घंटे से अधिक बीत जाने के बावजूद कोई पता नहीं चल सका है। मिली जानकारी के अनुसार गंगा में दुबे सभी बच्चे बिहिया थाना क्षेत्र के खरौनी गांव के हैं।

स्थानीय गोताखोर चारों की खोज लगातार कर रहे हैं लेकिन कोई पता नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शिवपुर घाट पर बन रहे ब्रिज के 200 मीटर पश्चिम लड़के सेल्फी लेने के दौरान गंगा नदी में गिर गए एवं नदी के गहरे पानी में चले गए। इसके बाद लोगों ने बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन जब तक लोग लड़कों तक पहुंच पाते तब तक चारों लड़के गहरे पानी में डूब गए और गंगा नदी के तिलहटी में तेज धार होने के कारण लापता हो गए।

बहोरनपुर ओपी प्रभारी अभय शंकर सिंह के अनुसार लड़कों के खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम एवं स्थानीय गोताखोर लगाए गए हैं। लापता लड़के बिहिया थाना क्षेत्र के खरौनी गांव के बताए जा रहे हैं, जिनका नाम दीपू यादव, सोनू यादव, निशु शर्मा तथा रामजी गोंड़ है।

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar

यह भी पढ़ें- Bhojpur में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से शिक्षक की मौत
Selfie Selfie Selfie Selfie

Jharkhand Transfer Posting: वाणिज्य-कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 अधिकारी बने...

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट ने स्टेट टैक्स सर्विस के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर प्रमोशन और पोस्टिंग के बारे में...

Jharkhand Voter Registration 2026: 5 अगस्त से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में...

Jharkhand Voter Registration 2026: झारखंड में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) अभियान के तहत 5 अगस्त को वोटर लिस्ट का ड्राफ़्ट जारी होने के बाद,...

Shibu Soren First Death Anniversary: बेंगलुरु से लौटे CM हेमंत सोरेन,...

Shibu Soren First Death Anniversary: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा...